लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

लूटपाट के 02 प्रकरणों में 04 आरोपियों को किया गया चंद घंटों में गिरफ्तार सफेद रंग की इनोवा कार, एक बजाज पल्सर बाइक एवं 3000 रुपए को किया गया जप्त

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

चकरभाठा पुलिस द्वारा लूटपाट के 02 प्रकरणों में 04 आरोपियों को किया गया चंद घंटों में गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग की इनोवा कार, एक बजाज पल्सर बाइक एवं 3000 रुपए को किया गया जप्त

गिरफ्तार आरोपी –

  1. शैलेंद्र ध्रुव पिता स्व. रत्नू ध्रुव उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 जोगीपुर रहंगी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
  2. अनुराग गोस्वामी पिता वीरेंद्रपुरी गोस्वामी उम्र 19 वर्ष निवासी जोगीपुर रहंगी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
  3. विक्रम यादव पिता गोपाल यादव उम्र 27 वर्ष निवासी इमलीडीह तेलीबांधा रायपुर।
  4. दीपक दास मानिकपुरी पिता चेतन दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी बलौदा बाजार।
  5. दिनांक 09.08.2025 एवं 10.08.2025 की दरम्यानी रात्रि में चकरभाठा बिजली ऑफिस के पास से एक सफेद रंग के इनोवा कार में उपरोक्त चारों आरोपियों द्वारा प्रार्थी बलराम मंडावी से एक बजाज पल्सर बाइक को लूटपाट किया गया था तत्पश्चात उसी बाइक में उपरोक्त चारों आरोपियों में से 02 आरोपी द्वारा उसी रात वाणीराव पेट्रोल पंप रहंगी के पास प्रार्थी शिवकुमार सूर्यवंशी से 9000 रुपए की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों घटना की सूचना थाना चकरभाठा को मिलने पर घटना से तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त दोनों घटना में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू  अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक  चकरभाठा श्रीमती रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर दोनो प्रकरणों के 04 आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार किया गयाl जिनको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों स्थान पर लूटपाट की घटना करना स्वीकार किए जिन्हें बीएनएस की धारा 309(6)(लूट) के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम साहू, सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल ध्रुवे, मोहन सोनी, आरक्षक सतपुरन जांगड़े, योगेंद्र खूंटे, सुधीर कश्यप, मनीष साहू, विनोद शास्त्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS