लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

ग्राम पंचायत दरवाजा के सचिव होरीलाल साहू निलंबित, कलेक्टर के निरीक्षण में मिली लापरवाही

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दरवाजा में पदस्थ सचिव होरीलाल साहू को कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय द्वारा की गई। साथ ही सचिव के विरुद्ध विभागीय जांच भी प्रारंभ की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दरवाजा में आयुष्मान भारत महाभियान के अंतर्गत पंचायत भवन में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चल रहा था। इस दौरान कलेक्टर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें पंचायत भवन की साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की कमी पाई गई। भवन के चारों ओर गंदगी फैली हुई थी। कलेक्टर ने इस लापरवाही को अत्यंत गंभीर मानते हुए पंचायत सचिव के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और सचिवों को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी आदेश में सचिव होरीलाल साहू का मुख्यालय निलंबन अवधि के दौरान जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया गया है। नियमों के तहत उन्हें इस अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS