लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने पांच गायों को रौंदा, चार गायों को मौत

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

शिवसेना ने की कड़ी कार्यवाही की मांग।

तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने पांच गायों को रौंदा, चार गायों को मौत

शिवसेना ने की कड़ी कार्यवाही की मांग।

मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक

लोरमी – लापरवाह हाईवा वाहन चालक ने 5 मवेशियों को रौदा वही मौके पर ही 4 मवेशी की मौत हो गयी वाहन चालक फरार, वही शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने की कड़ी कार्यवाही की मांग।

गौरतलब है कि शिवसैनिकों के कार्यकर्ताओं के द्वारा बताया गया कि 9 सितम्बर मंगलवार को शाम 7:30 बजे तेज रफ्तार हाईवा वाहन सीजी 28 बी 8869 जो कि बिलासपुर से लोरमी की जा रही थी कि ग्राम उदयपुर में सड़क में बैठी वाहन चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पांच मवेशियों को निर्दयता पूर्वक कुचलते हुए वाहन को तेज रफ्तार से निकालते हुए फरार हो गया वही वाहन चालक के द्वारा लोरमी के गोयल पेट्रोल पंप में वाहन को खड़ा कर फरार हो गए, जिसमे चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी सूचना मिलने पर शिवसेना जिला उपाध्यक्ष रोहित साहू, विधानसभा प्रभारी, रामलला श्रीवास और ब्लॉक अध्यक्ष दीपक श्रीवास के द्वारा, तत्काल घायल बछड़े की उपचार कराया गया और जुनापारा चौकी घटना की सूचना दिया गया। वही शिवसेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले हाईवा चालक के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की और साथ ही ये चेतावनी भी दिया गया कि अगर उक्त वाहन चालक के ऊपर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो पूरे प्रदेश के शिवसैनिको के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसके जिम्मेदार स्वयं पुलिस प्रशासन की होगी। इस दौरान रमेश साहू, गुरुदेव ध्रुव, अजय मानिकपुरी, जलेश्वर साहू, भारत यादव, जितेन्द्र राजपूत, मधुसूदन श्रीवास, मयंक और अन्य सहयोगी और हिन्दू संगठन शामिल थे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS