लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोेकन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन के 1 साल पूरा होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा “सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल“ थीम पर जिला कलेक्टोरेट में दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने छायाचित्र प्रदर्शन का अवलोेकन किया और सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की विभागीय प्रदर्शनी का आमजनों को अवलोकन करना चाहिए और शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करते हुए पात्रतानुसार लाभ उठाना चाहिए।

इस अवसर पर कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी. एल. यादव, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी, गणमान्य नागरिक शैलेष पाठक और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। छायाचित्र प्रदर्शनी में साय सरकार में सुशासन के 1 साल पूरा होने के अवसर पर महतारी वंदन, कृषक उन्नति, न्योता भोज, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, धान खरीदी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य, श्रीरामलला दर्शन सहित विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण उपलब्धियों को आकर्षक स्वरूप में प्रदर्शित की गई। इस दौरान आमजनों का छत्तीसगढ़ की मासिक पत्रिका जनमन, सुशासन के नवीन आयाम, उदित छत्तीसगढ़ सशक्त नेतृत्व से प्रगति का स्वर्णिम युग आदि पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS