शिक्षा विभाग से पदोन्नति का स्थापना आदेश जारी

लोरमी – एक लंबे इंतजार के बाद स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से प्राचार्य पदोन्नति का स्थापना आदेश जारी किया गया जिसमें लोरमी क्षेत्र से सुरेश शुक्ला एवं एक ही परिवार के चाचा एवं भतीजा की पदस्थापना हुई है ये दोनों स्वर्गीय छेदीलाल डड़सेना के सुपुत्र अरुण जायसवाल एवं उनके ज्येष्ठ नाती अनिल जायसवाल पिता भागवत जायसवाल को प्राचार्य पद प्राप्त हुआ है आप दोनों प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी सफल व्याख्याता तथा प्रभारी प्राचार्य रहे है वर्तमान में अरुण जायसवाल स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी तथा अनिल जायसवाल जी शास उच्च माध्यमिक विद्यालय झाफल में प्रभारी प्राचार्य हैं रिश्ते में चाचा भतीजा द्वय को श्रेष्ठ शिक्षक, मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान तथा उत्कृष्ट प्राचार्य के पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है शिक्षा क्षेत्र के दोनों गौरव से पूछे जाने पर जिला कलेक्टर के निर्देश के अनुरूप अधिक जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य को निभाने की बात कही गई इनके प्राचार्य बनने पर स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल झाफल में हर्ष व्याप्त है।
- अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जैतखाम को जलाने की की गई कोशिश शिकायत पर पुलिस ने विवेचना की जारी - January 17, 2026
- युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप साहू व साथी योगेश डहरिया पर जानलेवा हमला, पशु तस्करों की दबंगई उजागर - January 16, 2026
- 24 घंटे के भीतर चोरी के सामान को बरामद कर 02 आरोपी सहित कबाड़ी खरीददार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल - January 15, 2026




