लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, डिप्टी सीएम अरुण साव, आईजीपी  रामगोपाल गर्ग कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, एसएसपी एवं एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | अंबिकापुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन एवं वाहनों का बेतरतीब खड़ी होना पाए जाने पर चलानी कार्यवाही | टीम प्रयास स्मॉल स्टेप फाउंडेशन के द्वारा अच्छा प्रयास जनजाति समाज को दिल्ली रवाना किया गया — | दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल पर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी | AIOCD के आह्वान पर कल बंद रहेंगी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने की पूर्ण बंद की अपील | मुंगेली जिला स्तरीय जूनियर रैंकिंग शतरंज चैंपियनशिप हुई संपन्न…..*बालक वर्ग में यश शर्मा विजेता, अमृतेश उपाध्याय, उपविजेता,बालिका वर्ग में संजीवनी-विजेता,सृष्टि गुप्ता-उपविजेता |

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयास से लोरमी विधानसभा में विकास की बयार, गांव गांव में बन रही पक्की सड़कें

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयास से लोरमी विधानसभा में विकास की बयार, गांव गांव में बन रही पक्की सड़कें

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के गांवों को दी 24.58 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी विधानसभा में 10 सड़क निर्माण कार्य के लिए 24.58 करोड़ रुपए किया जारी

जितेन्द्र पाठक

लोरमी – उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने नव वर्ष के अवसर पर लोरमी विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण कार्यों के लिए 13 करोड़ 76 लाख 91 हजार रुपए जारी की है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य स्वीकृति के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

श्री साव ने कहा कि लोरमी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़कें विकास की आधारशिला होती हैं, इससे गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और इससे लोगों का जीवन आसान बनेगा। क्षेत्रवासियों के विश्वास और सहयोग से हम लोरमी को विकास के नए मुकाम तक पहुंचाएंगे।

श्री साव ने इन पांच कार्यों के लिए जारी की राशि

झझपुरी पुल से रविदास पुल सरईपतेरा तक निर्माण के लिए 2 करोड़ 4 लाख 25 हजार रुपए, सरईपतेरा (महरपुर नाली) से सारधा तक मार्ग लंबाई 2.30 किमी. निर्माण के लिए 2 करोड़ 41 लाख 13 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। सरईपतेरा रविदास पुल से बोधापारा तक निर्माण के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रुपए,उरईकछार से हरदीबांध मार्ग के निर्माण के लिए 2 करोड़ 10 लाख 25 हजार रुपए तथा कोसाबांड़ी से बखर्रा पहुंच मार्ग के कार्य के लिए 4 करोड़ 12 लाख 58 हजार की स्वीकृति प्रदान की है।

गौरतलब है कि, श्री साव का यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास और बेहतर आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। करोड़ों रुपए के सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और खुशी का माहौल है। झझपुरी, सरईपतेरा, सारधा, उरईकछार, हरदीबांध, कोसाबांड़ी और बखर्रा सहित अनेक गांवों के ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों के लिए लोरमी के जनसेवक एवं विकास पुरुष विधायक अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनके सतत प्रयासों से लोरमी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदल रही है। गांव-गांव तक पक्की सड़कों का विस्तार हो रहा है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।

इससे पहले इन कार्यों के लिए जारी हुई राशि

श्री साव के प्रयासों से कुछ दिन पहले बावाडोंगरी से कोसाबाड़ी, कोदवा से मोहबंधा, मुंगेली के राज्य मार्ग (एस.एच. 10) से सेनगुड़ा तक, डोंगरिया मेन रोड से मंडी तथा नवरंगपुर नवापुल से डी-3 हेडपुल मार्ग के लिए 10 करोड़ 81 लाख 66 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई थी। इस तरह कुल 24 करोड़ 58 लाख 57 हजार रुपए के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं।

लोरमी क्षेत्र के ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने निरंतर विकास कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री साव की दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को प्रशंसनीय बताया है, और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में लोरमी विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS