लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

ग्राम पंचायत के सड़क निर्माण के लिए 3.80 लाख की स्वीकृति प्रदान किये डिप्टी सीएम अरूण साव ने

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ग्राम पंचायत के सड़क निर्माण के लिए 3.80 लाख की स्वीकृति प्रदान किये डिप्टी सीएम अरूण साव ने

जिला ब्यूरो- जितेंद्र पाठक

लोरमी – लोरमी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी क्षेत्र के विधायक अरूण साव के द्वारा लोरमी विधानसभा क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों के लिए सड़क निर्माण के लिए सीसीरोड एवं नाली निर्माण के लिए लगभग 3 करोड़ 80 लाख रूप्ये निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान किया गया है। श्री साव ने कहा कि लोरमी क्षेत्र मेरा परिवार है परिवार के खुशहाली के लिए मैं लगातार सोचते रहता हूॅ, लोरमी विधानसभा क्षेत्र पंचायत में गौरवपथ निर्माण होने से लोगो को सुविधा मिलेगी जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम तेलीखाम्ही में सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम होते हुए बजरंग बली मंदिर तक निर्माण कार्य लागत 35.11 लाख रूप्ये, ग्राम पंचायत मनोहरपुर के आश्रित ग्राम खपरीडीह में सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य तालाब से तेतराम साहू के घर तक लागत 40.53 लाख रूप्ये, ग्राम पंचायत चेचानडीह में सीसी रोड नाली निर्माण कार्य देवसिंह के घर से संपत्ति के घर तक लागत 41.28 लाख रूप्ये, ग्राम पंचायत खैरवार खुर्द में सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य मुख्य मार्ग पीपल के पेड़ से नहर तक 32.06 लाख, ग्राम राम्हेपुर में सीसीरोड़ सह नाली निर्माण कार्य आंगनबाड़ी 02 से मुख्य मार्ग सुमंत के घर तक (नवरंगपुर मुख्य मार्ग तक) लागत 40.32 लाख रूप्ये, ग्राम बोड़तराकला में सीसी रोड़ सह नाली निर्माण मुख्य मार्ग से अकल जायसवाल के घर से तालाब तक 36.78 लाख रूप्ये, ग्राम लाखासार में सीसी रोड़ सह नाली निर्माण लाखासार नहर पुलिया से बस्ती होते हुए नवगांव झोत्था तक लागत 40.47 लाख रूप्ये, ग्राम सुकली में सीसी रोड़ सह नाली निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से मिडिल स्कुल तक लागत 33.01 लाख रूप्ये, ग्राम झाफल मंे सीसी रोड़ सह नाली निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से पंचायत भवन तक लागत 41.53 लाख रूप्ये, ग्राम खपरीकला में सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्य आंगनबाड़ी भवन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक लागत 39.19 लाख रूप्ये के निर्माण कार्यो की स्वीकृति पंचायतों में कराया गया। निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव का आभार व्यक्त किये है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS