उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की भेंट, राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य आतिथ्य के लिए दिया आमंत्रण

रायपुर. 30 अक्टूबर 2024. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने एक दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान देश के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से भेंट की। उन्होंने राज्य शासन की ओर से उप राष्ट्रपति को राज्योत्सव के समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। नया रायपुर, अटल नगर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह 6 नवम्बर को होगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा आगामी 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक नया रायपुर, अटल नगर में तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तीनों तीन शाम को सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।

- ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता - March 1, 2026
- लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात - February 28, 2026
- राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। - February 27, 2026



