लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शताब्दी वर्ष पर मानस मंच लोरमी विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन | केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में जनदर्शन किया, मुंगेली में अखंड नवधा रामायण एवं पथरिया में राज्य स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए शामिल | ग्राम चमारी (टिंगीपुर) राशन दुकान में चोरी करने वाले 04 आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को बाल संरक्षण गृह भेजा गया | थाना लोरमी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झझपुरी मे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुये जैतस्तंभ को जलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल | श्री सद्गुरु देव भगवान की 15 वीं महा समाधि दिवस मनाया गया श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में: श्री श्री 108 श्री शिवानंद महाराज जी | सहायक शिक्षकों का आक्रोश उमड़ा, फेडरेशन ने दिया आंदोलन का संकेत |

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री साव ने लोरमी के ग्रामीणों की समस्या सुलझाने, अधिकारियों सहित बरगद की छांव में लगाया दरबार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

बरगद के नीचे लगाया डिप्टी सीएम साव ने जनचौपाल

उप मुख्यमंत्री साव ने लोरमी के ग्रामीणों की समस्या सुलझाने, अधिकारियों सहित बरगद की छांव में लगाया दरबार

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनचौपाल में 59 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज अपने लोरमी विधानसभा के ग्राम चिल्फी, सहसपुर, खपरी कला, लगरा, बघमार, डूमरहा में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने ग्राम – ग्राम पहुंचे, और पेड़ों के नीचे बैठकर लगाया जनचौपाल। मौके पर उपस्थित सम्बंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता और संवेदनशीलता से करने निर्देशित किया। वहीं पांचों गांव में विकास कार्यों के लिए 59 लाख रुपए देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जन चौपाल में ग्रामीणों की मांग पर चिल्फी में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्राम पंचायत चिल्फी के आश्रित गांव सहसपुर में जन चौपाल में ग्रामीणों ने कृषि, बिजली, पानी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अपनी बात रखी। एक किसान को तकनीकी कारणों से प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिलने की समस्या पर तुरंत एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं सरपंच की मांग पर 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण की घोषणा की।

बरगद के पेड़ के नीचे जन चौपाल

खपरी कला में बरगद पेड़ के नीचे जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने अधिकारियों को निर्देशित किया। पिछले डेढ़ साल में ही गांव के विकास के लिए लगभग 60 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। गांव में विकास के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि, ग्राम पंचायत लगरा में साय सरकार ने अब तक 2 करोड़ 77 लाख रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। महतारी वंदन योजना के तहत ग्राम की 773 माताओं को कुल 7 लाख 73 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है, जिससे महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 528 आवास स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की। श्री साव ने कहा कि, ग्राम बघमार में विकास कार्यों के लिए 10 लाख स्वीकृत करने की घोषणा की है। वहीं ग्राम डुमरहा ग्रामीणों की मांग पर 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

ग्राम सहसपुर में गुरु बालक दास बाबा जी की पूजा-अर्चना कर लोरमी सहित पूरे प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। गुरु बालक दास बाबा जी ने समाज को एकजुट करने का कार्य किया और सतनाम का संदेश घर-घर तक पहुँचाया। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक में गिरौदपुरी धाम के लिए दो करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। साथ ही प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ किया गया है। सामाजिक भवन की मरम्मत एवं निर्माण के लिए 4 लाख रुपए देने की भी घोषणा की गई है।

           जन चौपाल में उपस्थित रहे

जन चौपाल में गुरमीत सलूजा, धनीराम यादव, विनय साहू, रामेश्वर बंजारे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनीता साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती समुद्र सिंदराम, श्रीमती जिला पंचायत श्रीमती रत्ना काठले, रवि शर्मा, मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप, राजेंद्र साहू, लेखराज सिंह ठाकुर, सुशील यादव, प्रदीप मिश्रा, सभी गांव के सरपंच, पंच जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में जनदर्शन किया, मुंगेली में अखंड नवधा रामायण एवं पथरिया में राज्य स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए शामिल