उप मुख्यमंत्री अरुण साव दीक्षारंभ समारोह और विभाजन विभीषिका दिवस में होंगे शामिल, अटल परिसर का करेंगे लोकार्पण

बिलासपुर. . उप मुख्यमंत्री अरुण साव 14 अगस्त को मुंगेली और बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे। वे 14 अगस्त को सवेरे साढ़े नौ बजे नवा रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे मुंगेली के शासकीय एस.एन.जी. महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर पौने एक बजे मुंगेली के झूलेलाल मंदिर में विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर दो बजे बिलासपुर जिले के कोटा में अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में विभाजन विभीषिका दिवस के आयोजन में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे बिलासपुर के विनोबा नगर में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा का उद्घाटन करेंगे।
- ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता - March 1, 2026
- लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात - February 28, 2026
- राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। - February 27, 2026



