RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 21 जून को लोरमी विश्राम गृह में करेंगे जनदर्शन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी –  लोरमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 21 जून को उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा दोपहर 12 बजे से दोपहर 02 बजे तक जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगर पालिका लोरमी के स्थानीय विश्राम गृह, लोनिवि, लोरमी में आयोजित होगा। जनदर्शन के दौरान आम जनता की समस्याएं, शिकायतें और मांगें सीधे तौर पर उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जा सकेंगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने समस्त जिला एवं जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों सहित जनदर्शन कार्यक्रम में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS