उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली और लोरमी में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल
विजयादशमी उत्सव में रावण दहन, सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक: उप मुख्यमंत्री अरुण साव
जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

रावण का दहन सिर्फ पुतले का दहन नहीं, समाज और आसपास की बुराइयों को खत्म करने का संदेश है : डिप्टी सीएम अरुण साव

मुंगेली/लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं विधायक अरुण साव विजयादशमी के अवसर पर मुंगेली के बीआर साव उ.मा. विद्यालय मैदान और लोरमी के हाईस्कूल मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त परिवारजनों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।


श्री साव ने मुंगेली एवं लोरमी में लोगों को संबोधित कर कहा कि, अन्याय और अधर्म के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। दशहरा का यह दृश्य सदैव हमें यह प्रेरणा देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म की ही विजय होती है। विजया दशमी का पर्व हमें अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खड़े होने का साहस और प्रेरणा प्रदान करता है।
उप मुख्यमंत्री साव ने नवजीवन क्लब दशहरा महोत्सव समिति लोरमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि, रावण दहन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अधर्मी चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में धर्म और सत्य की ही विजय होती है।
हमारे भीतर की बुराइयों को खत्म करने का संदेश

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, रावण का दहन सिर्फ पुतले का दहन नहीं है, यह समाज और आसपास की बुराइयों को खत्म करने का संदेश है। अहंकार, लोभ, ईर्ष्या और क्रोध हमारे अंदर के असली रावण हैं। असली विजय वही है, जो इन बुराइयों को त्यागकर सच्चाई का साथ दें। प्रभु श्रीराम का आदर्श चरित्र हमें धर्म और कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। दशहरा हमें समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी देता है।

इस अवसर पर मुंगेली में वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, भाजपा पदाधिकारी, दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, लोरमी दशहरा उत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, राजेंद्र साहू , दिनेश कश्यप, लेखराज सिंह ठाकुर ,जिला महामंत्री, गुरमीत सलूजा, संदीप सोनी, धनीराम यादव जी, विनय साहू, विश्वास दुबे घनेंद्र राजपूत, देवचरण भास्कर, महाजन जायसवाल, दिनेश साहू, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
….. ……..
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया, एक दूसरे को सोनपान दिये
डिप्टी सीएम अरूण साव हुए शामिल
लोरमी – लोरमी नवजीवन क्लब के द्वारा हाईस्कूल के मैदान में रावण दहन के लिए विशेष तैयारी किया गया दशहरा समिति के सभी सदस्यों के द्वारा एकजुटता के साथ रावण दहन के लिए निकले जिसमें समिति के द्वारा आकर्षक झांकी के साथ श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान व रावण, जीवंत झांकीयों के साथ श्री राम की जय जयकारों के साथ पूरे नगर का भ्रमण करते हुए हाईस्कूल के मैदान में 40 फीट रावण का विधि विधान के साथ दहन किया गया तथा इस अवसर पर विशेष रूप से राजपरिवार के प्रमुख अपने अस्त्र शस्त्रों के साथ थे व राजपुरोहित, लोरमी के नागरिक गण प्रमुख रूप से मौजूद थे। रावण दहन के बाद सभी लोग एक दूसरे को सोनपान देकर गले मिले तो छोटे ने बड़ो का पैर छुकर आर्शीवाद लिये। इस दौरान नरेन्द्र खत्री, जितेन्द्र पाठक, अमित दुबे, प्रशांत शर्मा, विश्वास दुबे, आकाश केशरवानी, आवेश द्विवेदी, देवी जायसवाल, समीर पाठक, नागेश गुप्ता, मोनू यादव, अंशुमान दुबे, लक्ष्मी खत्री, जितेन्द्र खत्री, योगेश खत्री, हिमेश त्रिपाठी, यतीन्द्र खत्री, श्रेय त्रिपाठी, अमन सलुजा, शुभम सलुजा, दीपक नामदेव, लक्ष्मी यादव, दीपक जायसवाल, अंश पाठक, मोनू यादव, हर्ष गुप्ता, गन्नू केशरवानी, पप्पु चंदेल, भुजबल यादव, कान्हा यादव, आयुष तिवारी, सहित नवजीवन क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
राजपरिवार में पूजा अर्चना कर निकाला गया झांकी –
वर्षो से चली आ रही परंपरा के अनुसार रावण दहन के पूर्व राजपरिवार के द्वारा राजाबाड़ा में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान की सर्वप्रथम पूजा अर्चना किया गया जहाॅ से फिर बाजे गाजे के साथ अस्त्र-शस्त्र के साथ झांकी निकालते हुये नगर के राजाबाड़ा से होते हुए फौव्वारा चौक, मुॅगेली रोड़, पुराना बस स्टेण्ड मार्ग होते हुए आकर्षक झांकीयो आतिशबाजी, बैंडबाजों के साथ हाईस्कूल के मैदान में पहूॅची समितियो के द्वारा जमकर आकाशीय आतिशबाजी करते पहुँचे इस दौरान राजपरिवार के द्वारा परंपरा के अनुसार अजय दास, अनिल दास, पवन दास, आदित्य दास, समीर दास, युवराज़ दास अजित दास के द्वारा 31 फिट रावण के पुतले को दहन कराया गया।

व्यवस्था रहा दुरूस्त –
नगर में दशहरा एवं दुसरे दिन दुर्गा विसर्जन को लेकर पुलिस के द्वारा चौक चैराहों में पुलिस बल तैनात किये व पुलिस के द्वारा सुबह से लेकर रात्रि तक रावण दहन कार्यक्रम तक पुलिस पैट्रोलिंग करती रही वही दिन सवारी एवं लापरवाही पुर्वक वाहन चालकों को समझाइस देकर छोड़ा गया। इसी तरह विद्युत विभाग के द्वारा बिजली की व्यवस्था को दुरूस्त रखा गया एवं फीडरों पर स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
- जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बने विश्वास दुबे, सोशल मीडिया सह संयोजक के लिए देवेन्द्र केशरवानी को मिली जिम्मेदारी - December 2, 2025
- प्रदेश संयोजक बने लोरमी के किसान पुत्र फौजी संतोष साहू - December 2, 2025
- छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 19 वर्ष बालक – बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप बेंगळूरू , कर्नाटक के लिए रवाना - December 2, 2025




