लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

एसएनजी कालेज के छात्र रहे उपमुख्यमंत्री अरुण साव दीक्षारम्भ समारोह में होंगे शामिल मुख्य अतिथि के रूप में

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक

मुंगेली-  पूर्व में एसएनजी कालेज के छात्र रहे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव कालेज में गुरुवार 14 अगस्त को होने वाले दीक्षारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
एसएनजी कालेज में 14 अगस्त गुरुवार को दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिवार द्वारा किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। ज्ञातव्य है कि डिप्टी सीएम अरुण साव एसएनजी कालेज के छात्र रहें हैं और छात्र राजनीति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू की थी। वे विद्यार्थी परिषद,फिर युवामोर्चा प्रदेश महामंत्री तथा हाईकोर्ट में उप महाधिवक्ता रहे,इसके बाद बिलासपुर लोकसभा से सांसद रहे हैं और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहें हैं। वर्तमान में वे जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एक और पूर्व छात्र तथा पूर्वमंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले करेंगे,साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में भी पूर्व छात्र एवं एसएनजी महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य रजत दवे ने बताया कि दीक्षारम्भ समारोह गुरुवार को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई है जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS