उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के भव्य मानस मंच के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के लिए 123 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया
जितेन्द्र पाठक
लोरमी के चौक-चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, अपराध में आएगी कमी, ट्रैफिक व्यवस्था होगी दुरुस्त : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

दीवारों पर उकेरे गए श्रीरामचरितमानस के चौपाइयों को पढ़कर जीवन में उतारेंगे, जीवन में सुख शांति का होगा संचार : डिप्टी सीएम अरुण साव
लोरमी का मानस मंच धर्म और संस्कृति का अनूठा केंद्र साबित होगा
कार्यक्रम में आए वरिष्ठ जनों का उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में बेर से बनी प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की

लोरमी – प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने आज लोरमी के भव्य मानस मंच के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कुल 123 करोड़ रुपए की लागत से पांच सड़कों के निर्माण कार्य, चौक-चौराहों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण, तथा एक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। श्री साव ने कार्यक्रम में आए वरिष्ठ जनों का उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी में बेर से बनी प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की।

वहीं आगामी 2 नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रसिद्ध कथा वाचक चिन्मयानंद बाबू जी मानस मंच पर श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। 10 नवंबर को कथा का समापन होगा। श्री साव ने समस्त लोरमी वासियों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में श्री साव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साव ने इस अवसर पर कहा कि “लोरमी के मानस मंच का लोकार्पण मेरे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। यह मंच लोरमी नगर की आस्था, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। 1982 में स्थापित यह मंच पिछले 45 वर्षों से सतत कथा आयोजन का केंद्र रहा है, जहां नगरवासी और श्रद्धालु बड़े-बड़े विद्वानों से श्रीराम कथा का श्रवण करते आए हैं।


उन्होंने कहा कि दीवारों पर श्रीरामचरितमानस के चित्रों के साथ अंकन का उद्देश्य समाज में धार्मिक, नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार करना है। जब लोग इन चौपाइयों को पढ़ेंगे और जीवन में उतारेंगे, तो निश्चित रूप से उनके जीवन में सुख, शांति और सदाचार का संचार होगा। हमारे भगवान श्रीराम जीवन को सतमार्ग की ओर ले जाने वाले आदर्श हैं।

इस अवसर पर नगरवासियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर अयोध्या के स्वरूप में प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट किया। मानस मंच परिसर की दीवारों पर श्रीराम जन्म से लेकर राजतिलक तक के प्रसंगों का चित्रण किया गया है, जिसकी चौपाइयों को पढ़ने में घंटे लगेंगे।
मानस मंच का सौंदर्यीकरण कार्य 1 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। वहीं 45 लाख 47 हजार रुपए की लागत से सार्वजनिक स्थलों एवं चौक-चौराहों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 24 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से मुंगेली-लोरमी मार्ग (ग्राम तुलसाघाट से लपटी रपटा तक), 2 करोड़ 62 लाख रुपए में तुलसाघाट से लपटी रपटा मार्ग, 1 करोड़ 99 लाख रुपए में तिलकपुर से झलरी पहुंच मार्ग, 1 करोड़ 37 लाख रुपए में ग्राम अखरार श्मशान घाट पहुंच मार्ग, 1 करोड़ 14 लाख रुपए में ग्राम नवरंगपुर डिंडोरी डी-3 नहर से आवास मोहल्ला तक ब्रिज निर्माण, तथा 70 लाख रुपए में कारीडोंगरी सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही 88 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले लोरमी–पंडरिया मार्ग (शासकीय कॉलेज से गोड्खाम्ही तक फोरलेन सड़क) का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ जन पं. सच्चिानंद तिवारी, (राजपुरोहित), विवेक गिरी महराज, गौरकापा, पूर्व विधायक ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, कोमल गिरी, राधेश्याम अग्रवाल, रामलाल जायसवाल, रतनमणी केशरवानी, पवन अग्रवाल, रामावतार ध्रुव, बंशी साहू, विद्या दुबे, नवरंगपुर, परमानंद तिवारी, उदय साहू, सत्यनारायण तिवारी, जगदीश सोनी, अध्यक्ष श्रीराम कथा समिति महेत्तर कश्यप, शिवकुमार पाण्डेय, दर्शन महराज, अशोक उपाध्याय, नवागॉव जैत, मणिककांत पाठक, राजाराम, लालपुर कला, विश्राम तिवारी, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, कुमारी अदिति तिवारी, शिवकुमार पाठक, विनोद तिवारी, रमाकांत मिश्र , गौरकापा, मूलचंद तिवारी, अशोक शर्मा, शिक्षक फणेश्वर पाटले भी सुदर्शन साई तेली खाम्ही सहित अन्य का लोरमी में बेर से बनी प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ठा भूपेंद्र सिंह, महंत विवेक गिरी महराज, कोमल गिरी, धनीराम, जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, विनय साहू, नप पूर्व अध्यक्ष अंजना दास, गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा, अशोक जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य रतना काठले, अनीता साहू, समुंद सिंद्राम, शांति भास्कर, कुंती जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, धनीराम यादव, दिनेश साहू, दिनेश कश्यप, सुशील यादव, महाजन जायसवाल, राजेन्द्र साहू, ओंकार खत्री, राकेश छबड़ा, देवेन्द्र गुप्ता, प्रेस क्लब अध्यक्ष सतीश मिश्रा, सचिव नूतन गुप्ता, कृष्णा सोनी, प्रशांत शर्मा, राहुल यादव, जितेंद्र पाठक, विपिन शर्मा, प्रमोद जायसवाल, बिहारी यादव, निशांत कश्यप, निरंजन अग्रवाल, तामेश्वर साहू, विकास केशरवानी, नितेश पाठक, सोहन डड़सेना, रिक्की सलूजा, धँशु राजपूत, नरेंद्र खत्री, घनश्याम यादव, मुकुल तिवारी, जितेंद्र खत्री, नरोत्तम राजपूत, आलोक शिवहरे, मुकेश जायसवाल, कमलेश श्रीवास, देवेन्द्र केशरवानी सहित पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एसडीएम अजीत पुजारी, एवं लोक निर्माण विभाग एवं नगरी निकाय के अशिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।
- प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की बैठक संपन्न दीपावली मिलन समारोह संग 14 दिसंबर को होगा भव्य वार्षिक सम्मेलन - November 4, 2025
- कलशयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीराम कथा, चिन्मयानंद बापू के मुख से श्रीराम कथा का का श्रवण कर रहे श्रद्धालू - November 3, 2025
- ग्राम कोदवा महंत में विराजे मां काली का भव्य स्वरूप दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ा भीड़ - November 1, 2025




