लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

गुरूघासीदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री का लालपुर थाना व सेतगंगा संभावित कार्यक्रम

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

गुरूघासीदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री का लालपुर थाना व सेतगंगा संभावित कार्यक्रम

कलेक्टर-एसपी ने बैठक लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – गुरूघासीदास जयंती 18 दिसंबर को लोरमी विकासखण्ड के लालपुर थाना व मुंगेली विकासखण्ड के सेतगंगा में मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक लेकर अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था, पंडाल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग, कारकोड, साफ-सफाई, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, आकर्षक लाइटिंग व विद्युत, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा, यातायात रूटचार्ट, फायर ब्रिगेड आदि के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी और उसे गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि लालपुरथाना, सेतगंगा एवं मोतिमपुर अमरटापू धाम में गुरूघासीदास की जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। इस दौरान वहां सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को किसी भी प्रकार असुविधा ना हो। बैठक में एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओं प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS