लेटेस्ट न्यूज़
राज्यपाल रमेन डेका ने किया अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा,जनजातीय कला और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की | ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय |

RECENT POSTS

नकली, मिलावटी कास्मेटिक व नारकोटिक दवाओं को रोकने की गई दुकानों व मेडिकल स्टोर्स की जांच

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

नकली, मिलावटी कास्मेटिक व नारकोटिक दवाओं को रोकने की गई दुकानों व मेडिकल स्टोर्स की जांच

मुंगेली, 22 जुलाई 2025// जिले में नकली व मिलावटी कास्मेटिक एवं नारकोटिक दवाओं के रोकथाम के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न कास्मेटिक दुकानों व मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। औषधि निरीक्षक महेन्द्र देवांगन, रत्नेश बरगाह व श्रीमति किरण सिंह की संयुक्त टीम द्वारा मुंगेली विकासखण्ड स्थित राजा मनिहारी, आशा कास्मेटिक्स तथा प्रकाश मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेडिकल स्टोर्स मे नारकोटिक दवाओं के क्रय-विक्रय रिकार्ड की जांच की गयी।

कास्मेटिक व औषधिओं की गुणवत्ता जांच हेतु एक कास्मेटिक व एक औषधि का सेंपल लिया गया, जिसे जांच हेतु राज्य औषधि एवं प्रसाधन परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर में प्रेषित किया जायेगा तथा गुणवत्ता जांच में अमानक घोषित किये जाने पर निर्माता कंपनी आदि पर विधिनुसार कार्यवाही की जावेगी। औषधि निरीक्षक ने बताया कि पूरे जिले में नकली व मिलावटी कास्मेटिक व नारकोटिक दवाओं के रोकथाम के लिये विभाग द्वारा आगे सतत् जांच जारी रखी जायेगी और अनियमिततांए पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS