आत्मनिर्भर अभियान के लिए संयोजकों की नियुक्ति अधिवक्ता रवि शर्मा बने जिला संयोजक

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट
लोरमी – भारतीय जनता पार्टी ने आत्मनिर्भर अभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गयी है जिसके लिए जिला संयोजक व सहसंयोजक की नियुक्ति की है। अभियान को सफल बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर व जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की अनुशंसा पर मुंगेली जिला के संयोजक व सह संयोजको की नियुक्ति की गयी है मुंगेली जिला के संयोजक के रूप के अधिवक्ता रवि शर्मा की नियुक्ति की गयी है। संयोजक के रूप में नियुक्ति होने पर श्री शर्मा ने कहा कि 1947 तक भारत को विकसित भारत बनाने का मोदी जी का सपना है, 2013 में भारत का स्थान विश्व अर्थव्यवस्था में 11वें स्थान पर था आज विश्व अर्थव्यवस्था में हम चौथे स्थान पर हैं 2029 तक भारत विश्व की तीसरी बड़े अर्थव्यवस्था होगी इसके लिए भारत को बहुत तेजी के साथ प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह कृषि हो, सैन्य उपकरण हो, मेडिकल उपकरण हो , यहां तक की बाजार उपभोक्ता वस्तुओं की हमारी निर्भरता कम से कम हो भारत प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो इसके लिए प्रत्येक गांव प्रत्येक तहसील प्रत्येक जिले को एक राष्ट्रवाद की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा तभी हम विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से आगे बढ़ेंगे।
वही सहसंयोजक के रूप में हरिशंकर वर्मा, मानस बैस, रामेश्वर बंजारे व रमेश बुनकर को जिम्मेदारी सौपी गयी है। इनकी नियुक्ति पर जिला, मण्डल के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्याप्त किये है।
- ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता - March 1, 2026
- लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात - February 28, 2026
- राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। - February 27, 2026



