लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

डीएवी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा, 1 अप्रैल से नये सत्र का शुभारंभ

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई। कक्षा एलकेजी से कक्षा 7 वीं और कक्षा 9 वीं तथा कक्षा 11वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। प्राचार्य श्री दीपक कुमार ने परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम बच्चों के वर्ष भर के क्रियाकलापों एवं पठन-पाठन का सामूहिक परिणाम है। वर्ष भर में बच्चों ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेकर जो कुछ सीखा है उसका एक रूप है उनका प्रोग्रेस रिपोर्ट। उन्होंने सभी उत्तीर्ण तथा कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामना के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहने और अपने माता -पिता, गुरुजनों का नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया।

इनमें कक्षा 3री में ईशान कश्यप प्रथम, मानस सिंह क्षत्री द्वितीय, अंजना साहू तृतीय स्थान प्राप्त किया |कक्षा 4थी में आव्या त्रिपाठी प्रथम, जाह्नवी कश्यप द्वितीय, इन्द्रेश साहू तृतीय, कक्षा 5वीं पीहू देवी साहू प्रथम, इच्छा ध्रुव द्वितीय, अभय चंद्राकर तृतीय कक्षा 6वीं में दीपाक्षी प्रथम,आयुष्मान कौशिक द्वितीय, विजयलक्ष्मी तृतीय कक्षा 7वीं में आकाश कश्यप प्रथम, निलेश कश्यप द्वितीय, रौनक कश्यप तृतीय कक्षा 8वीं मेंहुमेश्वरी साहू प्रथम, प्राची कश्यप द्वितीय कक्षा 9मी में नैंनशी सिंह प्रथम,युवराज साहू द्वितीय, विवेक सिंह तृतीय तथा कक्षा 11वीं में आदित्य मानिकपुरी प्रथम, रचना मिश्रा द्वितीय अहाना गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

परीक्षा परिणाम पाकर बच्चों में काफी उत्साह रहा, पिछली कक्षा से उत्तीर्ण होकर अगली कक्षा में जाने का उमंग और हर्ष था। इस अवसर पर विद्यालय में अभिभावक भी मौजूद थे। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक क्रिया कलापों से वे संतुष्ट हैं। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन को शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक प्रगति को लेकर अपने सुझाव भी प्रबंधन को दिए ।

प्राचार्य दीपक कुमार ने अभिभावकों के सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में नये सत्र का शुभारंभ 1 अप्रैल से किया जा रहा है। नये सत्र में सभी प्रकार की सुविधा बच्चों को प्रदान की जाएगी। विद्यालय में स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ पेयजल, कंप्यूटर क्लास, आंतरिक एवं बाह्य खेल,सी. सी. टीवी कैमरा , हवादार कमरे, बेहतर पठन-पाठन,पाठ्य सहगामी क्रिया कलाप की भी सुविधा उपलब्ध है।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS