छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, राजनादगाँव सबसे गर्म,प्रदेश में चार डिग्री तक बढ़ेगा पारा.

जिला ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज से तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। इधर बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है
राजनादगाँव रायपुर बिलासपुर मुंगेली जैसे जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है

गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। आज दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी और उमस से लोग रात में भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं।
बस्तर में तेज आंधी बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के जिलों – बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में अंधड़ और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
- पूना फाउंडेशन की ओर से वनग्राम तिलई डबरा के बैगा परिवारों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जनसहयोग से प्राप्त राशि प्रदान किए - May 24, 2026
- मुंगेली पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, डिप्टी सीएम अरुण साव, आईजीपी रामगोपाल गर्ग कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, एसएसपी एवं एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - May 23, 2026
- अंबिकापुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन एवं वाहनों का बेतरतीब खड़ी होना पाए जाने पर चलानी कार्यवाही - May 23, 2026









