
लोरमी – छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 15 फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 17 से 20 जुलाई को भिलाई के अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया जिसमें मुंगेली जिले से कुल 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुंगेली जिले के खिलाड़ी अमृतेश उपाध्याय ने 09 चक्रो में बिना कोई मैच हारे 07 अंक अर्जित किया। जिसमें उनकी रेटिंग परफॉर्मेंस 1746 की रही। इस परफॉर्मेंस पर उन्हें बेस्ट अनरेटेड खिलाड़ी के रूप में 1100 रु. नगद एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त अंशुल शर्मा ने 5.5 अंको के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी रेटिंग में 42 अंक का इजाफा किया।

खिलाड़ियों में संजीवनी कुर्रे, सौम्या सिंह राजपूत, आभाश्री साहू, सक्षम गुप्ता, आद्वित उपाध्याय, रुद्राक्ष शर्मा, अनिरुद्ध जायसवाल, अरशान मोहम्मद इब्राहिम, अंश केशरवानी और अमन कुमार मिरी ने भी अपने खेल का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के कोच श्री ओमप्रकाश वन्दे एवं मैनेजर कामता सिंह कुर्रे थे। अभिभावक के रूप में सूर्यकांत शर्मा, निरंजन साहू, शाहिद मो.अख्तर, पूर्णिमा उपाध्याय मुख्य रूप से थे। टीम के बेहतर प्रदर्शन करने पर मुंगेली जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, चेयरमेन विजय वर्मा, उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य युगल किशोर राजपूत सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

- डिंडौरी से बटहा तक तिरंगा यात्रा आज, शामिल होंगे साव - August 11, 2025
- आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने करका में जनजातीय बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन - August 10, 2025
- फास्टरपुर महाविद्यालय सेतगंगा में आयोजित हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम - August 8, 2025