लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

पश्चिम बंगाल से आये 40 फेरीवाले व्यक्तियों का आधार कार्ड वेरिफिकेशन कर लिया गया फिंगर प्रिंट किया गया चेकिंग

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली जिले में बाहर से आये व्यक्तियों को किया गया चेक

पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में बाहर से आये व्यक्तियों का किया गया चेकिंग

पश्चिम बंगाल से आये 40 फेरीवाले व्यक्तियों का आधार कार्ड वेरिफिकेशन कर लिया गया फिंगर प्रिंट

अप्रवासीय 40 व्यक्तियों के मूल निवास के थाना क्षेत्र को इनके चाल-चलन हेतु तहरीर किया गया जारी

ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक

मुंगेली:- पुलिस अधीक्षभोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले में बाहर से आये अवैध/अनाधिकृत अप्रवासीयों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुंगेली मयंक तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है। जिसके परिपालन में दिनांक 11.05.2025 को बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली एवं स्टॉफ के द्वारा पश्चिम बंगाल के 40 फेरी वाले व्यक्तियों को थाना सिटी कोतवाली मुंगेली लाकर उनके आधार कार्ड के माध्यम से फिंगर प्रिंट लिया गया एवं नेफिस के माध्यम से चेकिंग कर उनके निवास स्थल क्षेत्र के थाना प्रभारियों को इनके चाल-चलन तस्दीक हेतु तहरीर जारी किया। जिला मुख्यालय में संचालित होटल, ढाबा, लॉज, बस स्टैण्ड स्थित धर्मशाला एवं लोहा बाड़ा में रहने वाले व्यक्तियों की भी चेकिंग की गयी। बाहर से आये व्यक्तियों को मकान किराये पर देने के पहले उक्त व्यक्तियों के संबंध में पुलिस को जानकारी देने तथा अनजान एवं संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की लोगों से अपील की गयी। उक्त चेकिंग कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरीजा शंकर यादव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर राजपूत, आरक्षक अजय चन्द्राकर, विकास ठाकुर, योगेश यादव की भूमिका सराहनीय रही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS