लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

ग्राम कारीडोंगरी में 581 लाख रुपए की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल, डिप्टी सीएम अरूण साव ने मनियारी नदी पर बनने वाले पुल का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास, पुल से क्षेत्र के 11 गांवों को मिलेगी राहत, एक साल में पूरा होगा काम

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी विधानसभा के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोरमी विकासखंड के ग्राम कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया और बधाई दी। बता दें कि ग्राम कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण से क्षेत्र के 11 गांवों को राहत मिलेगी और वहां के रहवासी बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे दरवाजा, कन्सेरी, अखरार, खाम्ही, घानाघाट, डोंगरिया, कारीडोंगरी, जाकड़बांधा, खुड़िया, महामाई और लमनी गांवों की करीब 11 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। पांच करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस 120 मीटर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुल के निर्माण में पूरी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला सभी वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जिले में सड़क, पुल, पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। कलेक्टर राहुल देव ने ग्राम कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल के भूमिपूजन एवं शिलान्यास के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई दी और कहा कि इस पुल की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो आज पूरा हो गया। इस अवसर पर धनीराम यादव, विनय साहू, गुरमीत सलुजा, दिनेश साहू, विक्रम सिंह, प्रदीप मिश्रा, रवि शर्मा, राका गुप्ता, महाजन जायसवाल, विश्वास दुबे, घँशु राजपूत, सुशील यादव, नरेन्द्र खत्री, सन्तोष साहू, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, सेतु निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता आर. के. खाम्भरा, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS