
लोरमी- घटना खुड़िया वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूतकछार के वनक्षेत्र में कक्ष क्रमांक 485 में सम्भर सिंह 50 वर्ष पिता चाम सिंह प्रधान सुबह 7 बजे अन्य ग्रामीणों के साथ महरूम (पिहरी) एकत्रित करने गया था,अचानक पीछे से एक जंगली भालू ने हमला कर दिए जिसमें सम्भर सिंह को सिर एवं पैर में नोचने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर साथ मे गए साथियों ने गाँव पहुँचकर ग्रामीणों को सूचना देकर साथ आये मदद के लिए आये तो सम्भर सिंह खून से लथपथ जख्मी हालत में पड़ा थां। वनवविभाग के रेंजर रुद्र कुमार राठौर ने तत्काल घटना स्थल पहुँचकर घायल को 108 की मदद से लोरमी के 50 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिकी उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रिफर किया गया। बताया जा रहा है,कि घायल के सिर एवं पैर में गहरे जख्म है,जिसके कारण रिफर किया गया।
- ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता - March 1, 2026
- लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात - February 28, 2026
- राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। - February 27, 2026



