लेटेस्ट न्यूज़
22 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के स्थायी वारंट की तामिली, फरार वारंटी गिरफ्तार | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं | रायपुर में 8.16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा सहित 2.13 लाख का मशरूका जब्त | मुंगेली: कोयले से लोड ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 42.43 लाख रुपये का माल बरामद | कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने, सही माप-तौल, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश धान खरीदी में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी, अनियमितता मिलने पर होगी कार्यवाही |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

22 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के स्थायी वारंट की तामिली, फरार वारंटी गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

22 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के स्थायी वारंट की तामिली, फरार वारंटी गिरफ्तार

वर्ष 2004 से लंबित स्थायी वारंट पर कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने 22 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार कर स्थायी वारंट की तामिली करने में सफलता हासिल की है। वर्ष 2004 से लंबित मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

फरार वारंटियों की पतासाजी एवं लंबित स्थायी वारंटों की तामिली के लिए रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मध्य जोन के थानों में लंबित स्थायी वारंटों की तामिली के लिए पुलिस उपायुक्त मध्य जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली दीपक मिश्रा के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित कर मध्यप्रदेश रवाना की गई थी।

विशेष टीम ने मध्यप्रदेश के रीवा, शहडोल, ब्यौहारी, अनूपपुर एवं भालूमाड़ा क्षेत्रों में दबिश देकर थाना गोलबाजार में दर्ज वर्ष 2004 के एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 147/2004, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत वारंटी झुरी उर्फ समारू उर्फ पहरु, पिता मंद लाल गौड़ यादव, निवासी ग्राम गोवा, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था, जो पिछले 22 वर्षों से लंबित था।

थाना गोलबाजार पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी और तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम के प्रयासों से आरोपी का पता लगाकर स्थायी वारंट की तामिली की गई तथा उसे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

इसी प्रकरण का एक अन्य आरोपी गौरेला-पेंड्रा जेल में किसी अन्य मामले में निरुद्ध होना पाया गया है। उसके विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट जारी कराने की कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों की तलाश, गिरफ्तारी और लंबित स्थायी वारंटों की तामिली के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने, सही माप-तौल, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश धान खरीदी में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी, अनियमितता मिलने पर होगी कार्यवाही