
अचानकमार टाईगर रिजर्व में दिनाँक 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक “Connecting Habitats. Thriving Wildlife” (जुड़े आवास-वन्जीवन का विकास) थीम पर वन्यप्राणी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम के चौथा दिन आज दिनाँक 05 अक्टूबर 2026 को अचानकमार टाईगर रिजर्व के केंवची बफर परिक्षेत्र में ग्राम-आमाडोब में विस्तृत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम श्रीमती प्रिंयका पाण्डेय भा.व.से. मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक, अचानकमार टाईगर रिजर्व कोनी, बिलासपुर, दिनेश कुमार पटेल भा.व.से. उप संचालक, अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी, मंसूर खान हाथी विशेषज्ञ, उपेन्द्र दुबे सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर WWF, अनुराग शुक्ला स्थानीय वन्यप्राणी एक्सपर्ट, श्रीमती सुरंजना आयाम सरपंच ग्राम पंचायत आमाडोब, सहायक संचालक कोर एवं बफर, समस्त वन परिक्षेत्र अधिकारी कोर एवं बफर, मैदानी कर्मचारी एवं मरवाही वनमण्डल के अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम आमाडोब, पटपरी, केंवची, बानघाट, रंजकी, छोटकीरवार के स्थानीय ग्रामीण एवं स्व सहायता समूह केंवची के सदस्य एवं आमाडोब स्कूल के छात्र-छात्रा सहित बड़ी संख्या स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक महोदया के द्वारा केंवची बफर परिक्षेत्र वन्यप्राणी बाघ की कॉरीडोर के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया, उप संचालक एटीआर द्वारा उपस्थित जन समुदाय को वनों एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा एवं उसके हमारे जीवन मे महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। मंसूर खान हाथी विशेषज्ञ द्वारा सुरक्षा के उपयों एवं सावधानियों में बारे में बताया गया तथा श्री उपेन्द्र दुबे WWF द्वारा सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।

बांधवगढ़ से अचानकमार टाईगर रिजर्व आये बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान आमाडोब के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा जुड़े आवास-वन्यजीवन का विकास थीम पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया। निबंध एवं चित्रकला

प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य वन संरक्षक महोदया द्वारा सम्मानित किया गया। अचानकमार टाईगर रिजर्व के केंवची बफर परिक्षेत्र बाघ कॉरीडोर में होने से वन्यप्राणी बाघ की उपस्थिति नियमित रूप से बना रहता है। ग्राम आमोडाब में आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम से वन्यप्राणियों की सुरक्षा, संर्वधन एवं बाघों की कुनबा बढ़ाने में स्थानीय जन समुदाय का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
- छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान - October 6, 2026
- बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - October 6, 2026
- 6 दिन में अंधे कत्ल का खुलासा – ग्राम उमरिया थाना पथरिया पुलिस को अंधे – कत्ल के मामले में मिली सफलता, - October 5, 2026




