नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु एवं अन्य राज्यों से लाई गई औषधियों की राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान दिनांक 19/08/2026 से दिनांक 25/08/2026 तक


नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिला मुंगेली के नागरिकों को सुरक्षित एंव गुणवत्ता युक्त औषधियों उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 19/08/2026 से दिनांक 25/08/2026 तक नकली, अवमानक एव अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथान एवं अन्य राज्य से लाई औषधियों की जांच हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सचिव लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन नया रायपुर के निर्देशानुसार जिला मुंगेली में जिला दंडाधिकारी मुंगेली व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में दिनांक 20/08/2026 को औषधि विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा जिला मुंगेली में दुसरे दिवस अन्य राज्यों से क्रय किये गये औषधियों एवं स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधित दस्तावेजों की जांच हेतु निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की कार्यवाही में मेसर्स राजपूत एजेंसी एण्ड मेडिकल स्टोर्स पथरिया, संकटमोचन मेडिकल स्टोर्स पडियाईन, अर्जुन मेडिकल स्टोर्स पडियाईन, मेसर्स राजपूत मेडिकल स्टोर्स ककेड़ी पथरिया में कुल 04 औषधि विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में फार्मासिस्ट नही होने एवं औषधियों के क्रय-विक्रय रिकार्ड संधारित नही पाये जाने के कारण औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

- सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित - October 7, 2026
- नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील - October 7, 2026
- हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार - October 7, 2026

