खराब सड़कों पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अधिकारियों को लगाई फटकार

बिलासपुर: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने नेहरू चौक स्थित अपने निवास पर पीडब्ल्यूडी, एनएच एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को तलब कर क्षेत्र में खराब सड़कों की स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों की खराब स्थिति को तत्काल संज्ञान में लेकर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत की कार्रवाई सुनिश्चित करें। आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर कलेक्टर को भी मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित विभागों को निर्देशित करने को कहा।
EDITOR IN CHIEF at BHARAT KHABAR 9
भारत खबर 9 एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ पोर्टल है जो आपको देश-दुनिया की हर बड़ी और ज़मीनी खबर से जोड़ता है। हमारा लक्ष्य है आपको निष्पक्ष, तटस्थ और तथ्य-आधारित जानकारी देना, ताकि आप हर मुद्दे पर सही राय बना सकें।
Latest posts by Ashwani Agrawal (see all)
- खराब सड़कों पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अधिकारियों को लगाई फटकार - August 20, 2026
- नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध की गई पुलिस कार्रवाई में 03 आरोपियों को न्यायालय से 15-15 वर्ष कारावास और 1.5 लाख का अर्थ दंड - August 20, 2026
- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: तोखन साहू - August 20, 2026




