लेटेस्ट न्यूज़
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं | रायपुर में 8.16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा सहित 2.13 लाख का मशरूका जब्त | मुंगेली: कोयले से लोड ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 42.43 लाख रुपये का माल बरामद | कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने, सही माप-तौल, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश धान खरीदी में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी, अनियमितता मिलने पर होगी कार्यवाही | छात्र हितों की आवाज बुलंद करने NSUI मुंगेली का ‘कैंपस चलो अभियान’, विधायक देवेंद्र यादव ने किया पोस्टर का विमोचन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध की गई पुलिस कार्रवाई में 03 आरोपियों को न्यायालय से 15-15 वर्ष कारावास और 1.5 लाख का अर्थ दंड

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

नशे के सौदागरों पर बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई का त्वरित परिणाम

NDPS प्रकरण में 03 आरोपियों को माननीय विशेष NDPS न्यायालय द्वारा 15-15 वर्ष का कठोर कारावास तथा 1.5 lakh का अर्थ दंड

मात्र 07 माह में पूर्ण हुआ विचारण — नशे के कारोबारियों के लिए कड़ा संदेश

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध की गई कार्रवाई में अपराध क्रमांक 488/2025, धारा 21, 22 NDPS Act, थाना सिटी कोतवाली के प्रकरण में माननीय विशेष NDPS न्यायालय, बिलासपुर द्वारा तीनों आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास (Rigorous Imprisonment) से दंडित किया गया है।

उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा दिनांक 09.09.2025 को कार्यवाही करते हुए कुल 114 नग Buprenorphine Injection (2 ML प्रति नग), कुल 228 ML नशीली दवा बरामद की गई थी। प्रकरण में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG10/BN2344, कीमत लगभग ₹50,000/- भी जप्त की गई थी।

गिरफ्तार आरोपी

  1. निकेत वस्त्रकार, पिता रामावतार वस्त्रकार, उम्र 23 वर्ष, निवासी घुटकू नयापारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
  2. जयंत वस्त्रकार, पिता शिव कुमार वस्त्रकार, उम्र 22 वर्ष, निवासी घुटकू नयापारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
  3. दुर्गा वर्मा, पति अश्वनी वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी घुटकू गोदाम मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

प्रकरण की कार्रवाई

दिनांक 08.09.2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा ज्वाली नाला के पास दबिश देकर दो आरोपियों से 62 नग Buprenorphine Injection बरामद किए गए। तत्पश्चात दिनांक 09.09.2025 को आरोपी दुर्गा वर्मा के कब्जे से 52 नग Buprenorphine Injection बरामद किए गए।

इस प्रकार प्रकरण में कुल 114 नग (228 ML) Buprenorphine Injection की बरामदगी हुई।

पुलिस द्वारा प्रकरण में प्रभावी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय विशेष NDPS न्यायालय द्वारा मात्र लगभग 07 माह में विचारण पूर्ण करते हुए तीनों आरोपियों को दोषसिद्ध कर प्रत्येक को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।

नशे के कारोबारियों के लिए स्पष्ट संदेश

नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से दूर रहें।
बिलासपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कड़ी एवं निरंतर कार्रवाई कर रही है। नशीली दवाओं की बिक्री, परिवहन एवं आपूर्ति में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध न केवल गिरफ्तारी एवं संपत्ति/वित्तीय जांच की जाएगी, बल्कि दोष सिद्ध होने पर न्यायालय द्वारा कठोर दंड भी भुगतना पड़ेगा।

नशे का कारोबार छोड़ दें—क्योंकि पुलिस की कार्रवाई और न्याय व्यवस्था, दोनों ऐसे अपराधियों को नहीं बख्शेंगे।

बिलासपुर पुलिस — नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने, सही माप-तौल, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश धान खरीदी में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी, अनियमितता मिलने पर होगी कार्यवाही