लेटेस्ट न्यूज़
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध की गई पुलिस कार्रवाई में 03 आरोपियों को न्यायालय से 15-15 वर्ष कारावास और 1.5 लाख का अर्थ दंड | जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: तोखन साहू | लोरमी विधानसभा के ग्राम छटन में बनेगा ग्रामीण हाट, नाबार्ड ने स्वीकृत किए ₹17.49 लाख तोखन के प्रयास से | दल्लीराजहरा में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव पर प्रक्रिया जारी केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के पहल से | तखतपुर-बरेला मार्ग के शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने | श्री सिद्ध बाबा आश्रम कोनचरा में भक्ति की दिव्य अनुभूति श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में |

RECENT POSTS

लोरमी विधानसभा के ग्राम छटन में बनेगा ग्रामीण हाट, नाबार्ड ने स्वीकृत किए ₹17.49 लाख तोखन के प्रयास से

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

तोखन साहू के प्रयास से लोरमी विधानसभा के ग्राम छटन में बनेगा ग्रामीण हाट, नाबार्ड ने स्वीकृत किए ₹17.49 लाख

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद  तोखन साहू के प्रयासों से लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छटन में ग्रामीण हाट के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। नाबार्ड ने ग्रामीण हाट के निर्माण के लिए ₹17 लाख 49 हजार 165 की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है।

नाबार्ड के ग्रामीण एमएसएमई कार्यक्रम के अंतर्गत यह वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। नाबार्ड द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार परियोजना को स्वीकृति पत्र स्वीकार किए जाने की तिथि से 12 माह के भीतर पूर्ण किया जाना है।

ग्रामीण हाट के निर्माण से ग्राम छटन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय छोटे व्यापारियों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक बेहतर और व्यवस्थित बाजार उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू द्वारा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार केंद्रीय योजनाओं एवं संस्थानों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम छटन में ग्रामीण हाट के लिए नाबार्ड से मिली यह स्वीकृति ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ग्रामीण हाट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण उत्पादकों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होने से आय एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS