लेटेस्ट न्यूज़
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध की गई पुलिस कार्रवाई में 03 आरोपियों को न्यायालय से 15-15 वर्ष कारावास और 1.5 लाख का अर्थ दंड | जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: तोखन साहू | लोरमी विधानसभा के ग्राम छटन में बनेगा ग्रामीण हाट, नाबार्ड ने स्वीकृत किए ₹17.49 लाख तोखन के प्रयास से | दल्लीराजहरा में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव पर प्रक्रिया जारी केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के पहल से | तखतपुर-बरेला मार्ग के शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने | श्री सिद्ध बाबा आश्रम कोनचरा में भक्ति की दिव्य अनुभूति श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में |

RECENT POSTS

दल्लीराजहरा में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव पर प्रक्रिया जारी केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के पहल से

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

दल्लीराजहरा में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव पर प्रक्रिया जारी

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को दी जानकारी

बिलासपुर। नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा, जिला बालोद में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव पर केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू को पत्र भेजकर जानकारी दी है।

जयंत चौधरी ने अपने पत्र में बताया कि दल्लीराजहरा में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय संगठन को प्राप्त हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना एक सतत प्रक्रिया है तथा प्राप्त प्रस्तावों का निर्धारित मानदंडों के अनुसार विभिन्न स्तरों पर परीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसके उपरांत सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाती है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने 17 मई 2026 को शिक्षा मंत्री को अर्धशासकीय पत्र भेजकर दल्लीराजहरा में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का आग्रह किया था। इसी के संदर्भ में शिक्षा राज्यमंत्री  जयंत चौधरी ने 5 अगस्त 2026 को श्री साहू को प्रस्ताव की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है।

दल्लीराजहरा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा का बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव के निर्धारित प्रक्रिया में आगे बढ़ने से क्षेत्रवासियों में भी सकारात्मक उम्मीद जगी है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS