पार्षद परिवार के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप!
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग
लोरमी: कांग्रेस पार्षद धनंजय दुबे ने आरोप लगाया है कि सचिदानंद राजपूत उर्फ लतेलू पिता स्व. आजूराम राजपूत निवासी वार्ड क. 12 कुंदरापारा लोरमी के द्वारा पार्षद के छोटे भाई कुलदीप दुबे एवं चाचा सुरेन्द्र दुबे को घर के अंदर घुसकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए चाकू से जान से मारने की धमकी देने दी है


आवेदक पार्षद वार्ड क्र. 12 कुंदरापारा नगर पालिका लोरमी का निर्वाचित जन प्रतिनिधि पार्षद है जो अपने परिवार के साथ कुंदरापारा वाले घर में निवास करता है उसने बताया घर में वो उसकी पत्नि बच्चे छोटा भाई तथा चाचा चाची सभी एक ही जगह पर निवास करते है कि दिनांक 30/07/2026 दिन गुरूवार को रात में लगभग 11:00 से 11:30 बजे रात्री को सचिदानंद राजपूत उर्फ लतेलू शराब के नक्शे में घर के बाहर से मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए चिल्लाने लगा तब घर के लोग बाहर निकलकर आंगन में आये तब मैं घर के पीछे दुर्गा मंदिर से आ रहा था कि सचिदानंद राजपूत उर्फ लतेलू जोर जोर से चिल्लाते हुए आंगन के दरवाजा को धक्का दिया और अंदर घुस गया तथा घर के आंगन में गाली गलौच करने लगा और मुझको तथा मेरे छोटे भाई कुलदीप को गाली देने की आवाज सुनकर मेरे चाचा आये तो मेरे चाचा को भी गंदी गंदी गाली देने लगा तब सचिदानंद राजपूत उर्फ लतेलू की पत्नि और उसके परिवार के लोग आये और सचिदानंद राजपूत उर्फ लतेलू अपने साथ लेकर गये रास्ते में जाते हुए भी गंदी गंदी गाली दे रहा था और जान से मार दूंगा कह रहा था। उक्त घटना को पारा मोहल्ला के लोग देखे सुने है।
पार्षद ने बताया कि जो लगातार वार्ड में अवैध कब्जा और अवैध कबाड्डी के लिए मोहल्ले वासियों के साथ शासन प्रशासन से शिकायत किया था इसका निजी दुश्मनी निकालते हुए उक्त व्यक्ति ने मेरे घर के अंदर घुसकर मुझ से हाथापाई करते हुए जान से मारने का काेशिश किया



- पार्षद परिवार के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप! कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग - July 31, 2026
- “पहल अभियान: बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ” पुलिस विभाग द्वारा आयोजित - July 31, 2026
- डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजुरी केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू के पहल से - July 30, 2026




