खेत में काम कर रहे किसान पर बाघिन का हमला,कोटा के दवनपुर में हुआ हमला

मुंगेली से लगे बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के दवनपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान पर बाघिन ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान के हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना मुंगेली जिले से सटे बिलासपुर इलाके में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दवनपुर निवासी 42 वर्षीय संजय मरकाम अपने खेत में खाद डाल रहे थे। इसी दौरान खेतों के बीच अचानक एक बाघिन ने उन पर हमला कर दिया। हमले में संजय के बाएं हाथ, बाएं पैर और चेहरे पर चोटें आई हैं।

घायल संजय को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें गनियारी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। यह घटना अचानकमार टाइगर रिजर्व से सटे सामान्य वन क्षेत्र में हुई है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। करीब 20 दिन पहले, 24 अगस्त को लोरमी के लक्ष्मण डोंगरी के पास जंगल में पुटू तोड़ने गए बांधा निवासी धर्मजीत धृतलहरे नाम के युवक पर भी बाघिन ने हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 20 दिनों के भीतर बाघिन के हमले की यह दूसरी घटना है।
- खेत में काम कर रहे किसान पर बाघिन का हमला,कोटा के दवनपुर में हुआ हमला - September 12, 2026
- केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू बोले—मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से बदल रही ग्रामीण तस्वीर, छत्तीसगढ़ में 13.85 लाख लखपति दीदियां - September 12, 2026
- त्योहार से पहले मुंगेली पुलिस का शिकंजा: 45 निगरानी और गुंडा बदमाशों की सघन चेकिंग, पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी - September 11, 2026



