
लोरमी। सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सोमवार 08 जून 2026 को वार्ड क्रमांक 16 स्थित वन डिपो परिसर राम्हेपुर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में नगरवासियों से विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा उनके निराकरण की प्रक्रिया मौके पर ही शुरु की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और नागरिकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार शिविर में विशेष रूप से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र हितग्राहियों का पंजीयन भी किया जाएगा, जिससे छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को योजना का लाभ मिल सके।
नगर पालिका परिषद लोरमी ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान तथा शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
- सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर डिपो परिसर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई सुविधाएं… - June 7, 2026
- कवि राकेश गुप्त निर्मल व डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी राज्यस्तरीय सम्मान से सम्मानित - June 6, 2026
- नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल… - June 6, 2026









