लेटेस्ट न्यूज़
सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | 6 दिन में अंधे कत्ल का खुलासा – ग्राम उमरिया थाना पथरिया पुलिस को अंधे – कत्ल के मामले में मिली सफलता, |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल पर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल पर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

मुंगेली। ऑनलाईन फार्मेसी के विरोध में राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाईजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। इस देशव्यापी बंद के अंतर्गत जिले में भी दवा दुकानें बंद रहेंगी, जिसके संबंध में जिला मुंगेली केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट संघ ने कलेक्टर कार्यालय में अग्रिम सूचना का ज्ञापन सौंप दिया है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए औषधि नियंत्रक एवं कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा आम नागरिकों के हित में अपील की गई है,

जिले के सभी जन औषधि केंद्र और धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स खुले रहेंगे , साथ ही कुछ मेडिकल स्टोर्स के नंबर जारी किए गए है आपातकालीन के लिए

ताकि बंद के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से, विशेषकर गंभीर एवं लंबी बीमारियों (जैसे डायबिटीज, बीपी, अस्थमा, हृदय रोग, कैंसर और मिर्गी) से ग्रसित मरीजों से अपील की है कि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरी दवाइयों और जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक पहले से ही खरीदकर सुरक्षित रख लें।

आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर नागरिक तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल, जिला चिकित्सालय या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं। आम जनता की सुविधा के लिए प्रशासन ने जिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा निजी स्तर पर संचालित सभी प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों और श्री धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स को 20 मई को अनिवार्य रूप से खुला रखने के निर्देश दिए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दवा विक्रेता संघ (केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट संघ) से भी इस बंद स्थिति को पूरी तरह शांतिपूर्ण और वैध तरीके से आयोजित करने की अपील की है।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS