लेटेस्ट न्यूज़
गुड़ फैक्ट्री में चोरी के मामले में डेढ़ माह से फरार 02 और आरोपी को पकड़ने में लोरमी पुलिस को मिली सफलता | डी आई पाइप चोरी का खुलासा: लोहे के सामान सहित अंतरराज्यीय चोर अनुपपुर (एम पी) से गिरफ्तार | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सर्वसुविधायुक्त वेंटिलेटर एंबुलेंस का किया लाेकार्पण, अग्रवाल समाज ने समर्पित की अत्याधुनिक एम्बुलेंस ,सर्व समाज के जरूरतमंदों को मिलेगा बड़ा लाभ | मनियारी नदी किनारे अवैध मादक पदार्थ गांजा पौधे की जप्ती , आरोपी को जरहागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वनांचल के 8 गांवों में जनचौपाल लगाकर बिजली, पानी, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए 20 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी | लोरमी कालेज परिसर में 19 लाख के पेवर ब्लाक निर्माण कार्य का किया गया भूमि पूजन : उपमुख्यमंत्री साव की बड़ी सौगात |

RECENT POSTS

AIOCD के आह्वान पर कल बंद रहेंगी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने की पूर्ण बंद की अपील

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली: AIOCD के आह्वान पर कल बंद रहेंगी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने की पूर्ण बंद की अपील

मुंगेली। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी आह्वान पर कल, 20 मई (बुधवार) को मुंगेली जिले सहित देश भर की दवा दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। जिला औषधि विक्रेता संघ, मुंगेली के नगर अध्यक्ष विनोद नागदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय स्तर पर सभी केमिस्ट साथियों से एकजुटता दिखाने और अपनी दुकानें बंद रखने की विनम्र अपील की गई है।

केमिस्टों के हितों की रक्षा के लिए बड़ा कदम

संघ के जिलाअध्यक्ष निरंजन अग्रवाल के अनुसार, यह बंद दवा विक्रेताओं और केमिस्टों के हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को पूरा करवाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जिला औषधि विक्रेता संघ मुंगेली के पदाधिकारियों का कहना है कि केमिस्टों की जायज मांगों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए सामूहिक रूप से यह कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया है।

औषधि नियंत्रक एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार 

आपातकालीन दवा के लिए

देश भर के 12.50 लाख दवा विक्रेता होंगे शामिल

अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल ने जारी अपील में बताया गया है कि 20 मई को होने वाले इस बंद में अकेले मुंगेली ही नहीं, बल्कि देश भर के करीब 12.50 लाख दवा विक्रेता अपनी दुकानें बंद रखकर इस आंदोलन को अपना समर्थन देंगे।
संघ ने सभी स्थानीय दवा व्यवसायियों से आग्रह किया है कि वे इस देशव्यापी आह्वान को सफल बनाने के लिए बुधवार को पूर्ण रूप से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें और केमिस्ट एकता का परिचय दें।
नोट: कल बुधवार को दवा दुकानें बंद रहने के कारण आम नागरिकों को दवाओं की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए लोग अपनी जरूरी दवाइयां आज ही एडवांस में खरीद कर रख लें।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS