टोयोटा शो रुम के पास ट्रेलर गाड़ी को रुकवा कर लूटपाट करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा लूट की गई संपत्ति – एक नग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल एवं उसके कवर में रखे 1000 रुपए व ट्रेलर गाड़ी का बिल्टी पेपर कुल कीमती 26000 रुपए।
आरोपियों से जप्त की गई संपत्ति –नक़दी, घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का टाटा पंच वाहन और मोबाइल
नाम आरोपी –
- यशराज यादव पिता गिरिराज यादव उम्र 22 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के पास जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर।
- सुमित दुबे पिता कमलेश दुबे उम्र 27 वर्ष निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़ वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर।
घटना का विवरण – प्रार्थी के द्वारा दिनांक 06.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.03.2026 के रात्रि करीबन 03:10 बजे उक्त दोनों आरोपियों द्वारा अपने टाटा पंच वाहन से टोयोटा शो रुम चकरभाठा के पास ट्रेलर वाहन को रुकवा कर अपने आप को पुलिस वाला होना बताकर गाड़ी का बिल्टी पेपर दिखाने बोला गया पेपर नहीं दिखने पर पैसों की मांग की गई और मोबाइल एवं ट्रेलर वाहन का बिल्टी पेपर को लूटकर भाग गए कि प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीगणों का पातासाजी किया गया। दोनो आरोपी को पृथक पृथक अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्वारा उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से नकदी एक सफेद रंग का टाटा पंच वाहन व मोबइल को जप्त किया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
- अम्बिकापुर: पशु क्रूरता अधिनियम के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार। - March 6, 2026
- टोयोटा शो रुम के पास ट्रेलर गाड़ी को रुकवा कर लूटपाट करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार - March 6, 2026
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रमुख अभियंता को प्रशासकीय स्वीकृति का परिपत्र जारी: पांडातराई से फास्टरपुर मार्ग के लिए 33.08 करोड़ मंजूर, 26.2 किमी सड़क बनेगी - March 6, 2026




