लेटेस्ट न्यूज़
मोदी की गारंटी’ को धरातल पर साकार करने की दिशा में मुंगेली को मिलेगी विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण: तोखन साहू | तोखन साहू ने स्पेनिश उद्योग जगत को दिया साझेदारी का आमंत्रण,भारत के शहरी विकास में वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की पहल | मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल | विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित | जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। | केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा |

RECENT POSTS

युवा लेखक डॉ. दिलीप सिंह राजपूत की पुस्तक का उपमुख्यमंत्री ने किया विमोचन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

युवा लेखक डॉ. दिलीप सिंह राजपूत की पुस्तक का उपमुख्यमंत्री ने किया विमोचन

मुंगेली जिले के लोरमी के मजगांव निवासी डॉ. दिलीप सिंह राजपूत की साहित्य और समाज के अंतर्संबंधों को रेखांकित करती प्रथम कृति ‘चित्रा मुद्गल के कथा साहित्य में सामाजिक चेतना’ का विमोचन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव द्वारा किया गया। उनके शासकीय निवास पर आयोजित एक गरिमामयी संक्षिप्त समारोह में उपमुख्यमंत्री ने पुस्तक का अनावरण करते हुए लेखक को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बधाई दी।

साहित्य समाज का दर्पण: उपमुख्यमंत्री

विमोचन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह समाज की विसंगतियों को दूर करने और नई चेतना जागृत करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने डॉ. दिलीप सिंह राजपूत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी लेखनशैली एवं विषयवस्तु की गहराई से समझ ने मुझे बहुत अधिक प्रभावित किया है। मंत्री जी ने कहा कि यह पुस्तक निश्चय ही समाज में एक नवीन चेतना जागृत करेगी तथा पाठकों को भी निश्चित रूप से पसंद आएगी।
पुस्तक का सार
लेखक डॉ. दिलीप सिंह राजपूत ने बताया कि इस पुस्तक में साहित्य अकादमी से सम्मानित चित्रा मुद्गल जी की कहानियों और उपन्यासों में निहित सामाजिक सरोकारों, स्त्री विमर्श, दलित चेतना और मध्यम वर्ग के संघर्षों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा पुस्तक का विमोचन होना गौरव की बात है, जिससे अकादमिक जगत और साहित्य प्रेमियों को प्रेरणा मिलेगी।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा