लेटेस्ट न्यूज़
राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा रहा था युवक, तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल | उरला में 40.545 किलो गांजा तस्करी के आरोपी को 20 साल का सश्रम कारावास | लोरमी डबरी पारा तालाब का होगा कायाकल्प, किनारों पर पाथवे, बेंच और घाट बनेंगे 2.57 करोड़ 62 हजार की लगत से जीर्णोद्धार सोलर लाइट से होगा रोशन | यात्रियों को हो रही असुविधा पर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने लिया संज्ञान | बिलासपुर-मुंगेली में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, समय-सीमा में काम पूरा करने की चेतावनी: तोखन के सख्त निर्देश | कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन के क्रियान्वयन की दिशा में बड़ा कदम, राज्य सरकार ने दी शत-प्रतिशत इक्विटी निवेश को मंजूरी: तोखन साहू |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

मुंगेली में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

जितेन्द्र पाठक

➡ जब्त 1.840 किलोग्राम गांजा कीमती 12880 एवं परिवहनरत मोटरसायकल कीमती 30000 रूपये व 01 नग मोबाइल कीमती 15000 कुल अनुमानित कीमत ₹57880/- है।

मुंगेली – मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ की अवैध बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मादक पदार्थों, सुखे नशा, के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए।

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल के कुशल मार्गदर्शन पर सायबर सेल मुंगेली एवं थाना पथरिया की संयुक्त पुलिस टीम को दिनांक 10.12.2025 को मुखबीर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति ग्राम लौदा बजरंगबली मंदिर के पास मादक पदार्थ गांजा रखकर ब्रिकी करने हेतु खड़े हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम लौदा मे घेराबंदी की गई। मौके पर मोटर सायकल हीरो डिलक्स बिना नंबर पर सवार दो व्यक्ति मिले। जिनकी पहचान गांजा तस्कर नरेन्द्र उर्फ जित्तु पिता स्व. अनुज उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 चोरभठ्ठी पथरिया लेखराम उर्फ लेड़वहा श्रीवास पिता गौकरण उम्र 46 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 शांतिनगर पथरिया के रूप में हुई।

विधिवत गवाहोे के समक्ष तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 02 अलग- अलग पैकेट में 1 किलो 840 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत ₹12880/- है। गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती ₹30,000/- एवं 01 विवो मोबाइल कीमती ₹15,000/- को भी जब्त किया गया। जब्त गांजा एवं सामग्री की कुल कीमत ₹57,880/- है।

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाए जाने पर अपराध पंजीबद्व कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और दिनांक 11.12.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा थाना प्रभारी पथरिया, उप निरी. सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, सउनि पुहकल सिंह ठाकुर, प्रआर. यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े आरक्षक राकेश बंजारे, गिरीराज सिंह, रवि मिंज, भेषज पाण्डेकर की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक का संदेश एवं आमजन से अपील

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने लगातार 03 प्रकरण गांजा एवं 01 प्रकरण ब्राउन शुगर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की और यह स्पष्ट किया कि ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध यह अभियान पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS