उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया “मुंगेली व्यापार मेला-2025” के ब्राउशर का विमोचन, 25 नवंबर से होगा “मुंगेली के त्यौहार” का भव्य आगाज

जितेन्द्र पाठक
मुंगेली – छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज “मुंगेली व्यापार मेला-2025” के ब्राउशर का विमोचन किया। “मुंगेली के त्यौहार” के नाम से प्रसिद्ध यह भव्य आयोजन 25 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक छह दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी, मुंगेली के प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट कर उप मुख्यमंत्री अरूण साव को आमंत्रण पत्र सौंपा तथा मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निवेदन किया। इस पर श्री साव जी ने उद्घाटन में उपस्थित होने का आश्वासन देते हुए आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विमोचन के इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक रामपाल सिंह, सह-संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, तथा गौरव जैन उपस्थित रहे।
पिछले नौ वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा “मुंगेली व्यापार मेला” अब दशवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह मेला जिले के औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक विकास को नई दिशा प्रदान करने वाला प्रमुख आयोजन बन चुका है। इस वर्ष भी मेले में देशभर के प्रमुख उत्पादों, हस्तशिल्प, टेराकोटा, खादी ग्रामोद्योग, बस्तर आर्ट, महिला गृह उद्योग, हर्बल प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऑटोमोबाइल एवं लघु-कुटीर उद्योगों के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।
साथ ही हर शाम परिवारों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन से भरपूर झूला घर और स्थानीय कला-संस्कृति का रंगारंग प्रदर्शन मेले की विशेष आकर्षण रहेंगे।
- सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान - July 16, 2026
- “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” - July 15, 2026
- प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा - July 14, 2026




