लेटेस्ट न्यूज़
नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु एवं अन्य राज्यों से लाई गई औषधियों की राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान जारी | शिक्षक संघर्ष मोर्चा,ब्लॉक इकाई लोरमी का एकदिवसीय सेवा सुरक्षा पद यात्रा, धरना रैली | सावन मिलन समारोह : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा—हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं ऐसे आयोजन | बकुलमुनी आश्रम मलगा में भक्ति, गुरु-सानिध्य और शिव आराधना की दिव्य अनुभूति, | भाजपा की कार्यसंस्कृति में जनसेवा सर्वोपरि, सहयोग केंद्र में तोखन साहू ने सुनीं जनता की बातें | नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान जारी |

RECENT POSTS

डिप्टी सीएम अरूण साव के द्वारा सूरक्षा के दृष्टिकोण से लोरमी नगर के चौक चौराहों पर 40 सीसीटीवी कैमरों का किया गया लोकार्पण

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

डिप्टी सीएम अरूण साव के द्वारा सूरक्षा के दृष्टिकोण से लोरमी नगर के चौक चौराहों पर 40 सीसीटीवी कैमरों का किया गया लोकार्पण

➡️ लोरमी शहर में स्मार्ट सूरक्षा की ओर बड़ा कदम,नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर लगाये गये अत्याधुनिक कैमरे, थाना लोरमी से 24 घण्टे किया जावेगा मानिटरिंग

जितेन्द्र पाठक

पुलिस को सीसीटीवी कैमरा की मदद से मिलेगी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने

लोरमी – उपमुख्यमंत्री अरूण साव व विधायक अरुण साव ने लोरमी में स्मार्ट सुरक्षा प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 45 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क का लोकार्पण किया। लोरमी नगर के 17 प्रमुख चौक-चौराहों पर कुल 40 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिसे थाना लोरमी में रियल टाइम में 24 घण्टे मानिटरिंग किया जावेगा, उन्नत तकनीकों के द्वारा त्वरित, प्रभावी और सटीक कार्यवाही करने में सफलता मिलेगी साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से महिला एवं संपत्ति संबंधी अपराधों चोरी, लुट, डकैती, गंभीर अपराध जैसे अन्य अपराधों की निराकरण में सहायक सिद्ध होगी।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रणाली केवल निगरानी तक सीमित नहीं, बल्कि यह शहर की ट्रैफिक प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया को भी सुदृण बनाएगी।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि लोरमी शहर के चौक चौराहों में लगे सीसीटीव्ही कैमरा मुंगेली जिले को स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण बढ़त दिलाएगी और जनता की सुरक्षा में एक नया आयाम जोड़ेगी साथ ही सुरक्षा की की दृष्टिकोण से दुकानों, घर के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाने आम जनता, व्यापारियों को भी अपील की गई।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS