
बकायादारों के विरुद्ध नगरपालिका की सख्त कार्यवाही जारी
लोरमी। नगरपालिका परिषद लोरमी द्वारा नलजल कर बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए आज 6 बड़े बकायादारों के नल कनेक्शन काटे गए । यह कार्यवाही जलशाखा प्रभारी कमलाकांत कश्यप के नेतृत्व में की गई, जिसमें पालिका की टीम ने विभिन्न वार्डों में कुल 12 बकायादारों के घरों पर कार्यवाही की ।
इनमें से 6 बकायादारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी, जबकि शेष 6 के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई । यह अभियान नगर में जल कर वसूली को प्रभावी बनाने तथा जल आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है ।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले चरण में अवैध नल कनेक्शनधारियों पर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है । इसके लिए नगर में अवैध कनेक्शनों का सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है । उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने नल कनेक्शन को वैध कराएं और बकाया राशि शीघ्र जमा करें, जिससे नगर में निर्बाध और सुव्यवस्थित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके ।
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026
- जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं - October 13, 2026


