
कुत्ता दुर्घटना विवाद को लेकर बिना सूचना के थाना चिल्फी का घेराव कर राष्ट्रीय मार्ग अवरूद्ध करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
दिनांक 04.09.2025 को ग्राम साल्हेघोरी में कुत्ता एक्सीडेंट की बात पर हुये विवाद को लेकर थाना चिल्फी का घेराव करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना कोई सूचना दिये थाना चिल्फी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग लोरमी-पंडरिया रोड का आवागमन अवरूद्ध करने वाले आरोपियों के विरूद्ध थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 120/2025 धारा 126(1), 190 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों 1.सोन कुर्रे पिता रोहित कुर्रे उम्र 23 वर्ष निवासी बरमपुर थाना लालपुर, 2.संजीत बर्मन पिता टीकाराम उम्र 39 वर्ष निवासी छिरहुट्टी थाना लोरमी, 3.किशन पिता नेतराम डहरिया उम्र 21 वर्ष निवासी हरदी थाना चिल्फी, 4.लव सतनामी पिता अमर दास उम्र 28 वर्ष निवासी इन्दलपुर थाना लालपुर, 5.हरेश बंजारा पिता हेमराय उम्र 24 वर्ष निवासी अमलडीहा थाना पण्डरिया, 6.विरेन्द्र धृतलहरे पिता बृजलाल उम्र 30 वर्ष निवासी नवागांव ठेल्का थाना फास्टरपुर एवं 7. सुनील मोहले पिता जगजीवन उम्र 29 वर्ष निवासी बरमपुर थाना लालपुर को दिनांक 16.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026
- जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं - October 13, 2026


