शराब के लिए पैसा नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी द्रविड़ दास मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई सत्यम दास मानिकपुरी (26) दिनांक 4 सितंबर की रात करीब 9 बजे अपने साथियों के साथ गणेश पंडाल में पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान आरोपी सागर डहरे उर्फ रेनी (19 वर्ष), निवासी गीतांजली सिफी फेस-2, सरकंडा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा।
पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकू से सत्यम दास के सिर पर वार कर दिया। घटना में उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार किया और उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी सागर डहरे उर्फ रेनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
- पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम - October 16, 2026
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026


