लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, 04 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी     11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, रतनपुर से भरनी-परसदा तक हुआ भव्य स्वागत | दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार | विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष | ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

151 किमी की कठिन कांवड़ यात्रा पर निकलीं विधायक भावना बोहरा, आज पंडरिया विधानसभा में होगा प्रवेश

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

151 किमी की कठिन कांवड़ यात्रा पर निकलीं विधायक भावना बोहरा, आज पंडरिया विधानसभा में होगा प्रवेश

अमरकंटक से भोरमदेव तक प्रदेश की समृद्धि हेतु विधायक भावना बोहरा की ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु दे रहे साथ
पंडरिया।
प्रदेश की सुख-समृद्धि और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण की कामना के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा प्रारंभ की गई 151 किमी लंबी कांवड़ यात्रा ऐतिहासिक बनती जा रही है। अमरकंटक से प्रारंभ हुई यह यात्रा आज तीसरे दिन पंडरिया विधानसभा में प्रवेश करेगी।
21 जुलाई को अमरकंटक स्थित नर्मदा मंदिर से यात्रा आरंभ कर पहले दिन लम्हनी और दूसरे दिन वनग्राम महामाई तक की दूरी तय की गई। बाढ़ की वजह से महामाई में रात्रि विश्राम के बाद आज यात्रा खुड़िया होते हुए दुल्लापुर मार्ग से गौरकांपा पहुंचेगी, जहाँ पुनः विश्राम उपरांत मोहतरा की ओर प्रस्थान होगा।
इस यात्रा में विधायक के साथ लगभग 300 कांवड़ यात्री कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह है। जगह-जगह स्वागत की तैयारियाँ चल रही हैं।

भावना बोहरा ने बताया कि विगत 4 वर्षों से वे अमरकंटक में कांवड़ियों के लिए निःशुल्क सेवा दे रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने स्वयं इस कठिन यात्रा में सहभागी बनने का निर्णय लिया। यह पहली बार है जब किसी महिला जनप्रतिनिधि द्वारा इतनी लंबी व कठिन धार्मिक यात्रा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि सनातन परंपरा, सामूहिक एकता और प्रदेश की उन्नति की भावना से प्रेरित है। हर सुबह माँ नर्मदा और भोलेनाथ के जयघोष से ऊर्जा लेकर यह यात्रा आगे बढ़ रही है।

कांवड़ यात्रा का समापन भोरमदेव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर किया जाएगा। भावना बोहरा ने सभी यात्रियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश की आस्था और संस्कृति से जोड़ने वाला संकल्प बताया।यह यात्रा धार्मिक आस्था, जनसंपर्क और संस्कृति संरक्षण का सशक्त उदाहरण बनती जा रही है, जिसे लेकर क्षेत्रीय जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS