केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने इंदौर मेट्रो परियोजना का किया निरीक्षण

इंदौर में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू जी ने इंदौर मेट्रो परियोजना का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों माननीयों ने मेट्रो में यात्रा कर विभिन्न स्टेशनों की संरचना, यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं संचालन की तैयारियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा:
“इंदौर मेट्रो परियोजना न केवल शहर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देगी, बल्कि यह एक स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल भविष्य की ओर एक ऐतिहासिक कदम है। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्मार्ट सिटी’ और ‘हरित भारत’ के संकल्प को धरातल पर साकार करती है।”
उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में शहरी परिवहन को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध है, और इंदौर मेट्रो इसका एक सशक्त उदाहरण है।

चोइथराम अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट का शुभारंभ
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने इंदौर के प्रतिष्ठित चोइथराम अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में अत्याधुनिक नवनिर्मित कार्डियक केयर यूनिट (CCU) का शुभारंभ किया। यह यूनिट अत्याधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षित चिकित्सकों और सतत निगरानी प्रणाली से युक्त है, जो हृदय रोगियों के उपचार में क्रांतिकारी भूमिका निभाएगी।

- करील की तलाश में अचानकमार के जंगल गए युवक पर बाघिन ने किया हमला, युवक की मौत - August 25, 2026
- विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण - August 25, 2026
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश - August 24, 2026




