लेटेस्ट न्यूज़
नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…  | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम | अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता | आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई में ग्राम भाठा में 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त | खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, शिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त |

RECENT POSTS

होली के दूसरे दिन दुःख की लहर , नदी में डूबने से वृद्ध की मौत,

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – होली के दूसरे दिन परिवार में मातम छाया परिवार के बुजुर्ग मुखिया का नदी में डूबने से हुई मौत।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 5 निवासी अनुज राम साहू पिता स्व श्रवण साहू उम्र 70 वर्ष जो कि प्रतिदिन की भांति आज दिनांक 15 मार्च शनिवार को आज सुबह 6 बजे बजारपारा स्थित रपटा घाट नदी में नहाने के लिए गया हुआ था इस दौरान नदी में डूबने से मौत हो गयी।

पचरीघाट में पहुँचे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हम नदी के पास आये थे तो नदी में एक बृद्ध की लाश नदी ऊपर उफली हुई थी पास जाकर देखे तो पान ठेला दुकान चलाने वाले कनक जनक साहू के पिता थे जिसकी सूचना आसपास के लोगो और परिवारजनों को सूचना दिए साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दिए वही उपस्थित लोगों के दारा मृतक के शव को नदी से बाहर निकाल। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही पुलिस विवेचना में जुट गयी है।

कपड़ा, ब्रश किनारे में रखा रहा –

आपको बता दे कि मृतक अनुज राम साहू जो कि नदी में प्रतिदिन नित्य क्रिया, स्नान कर रपटा किनारे स्थित मंदिर सफ़ाई पूजा कर घर आते थे। आज भी गए हुए थे जहां नदी में डूबकर मौत हो गयी वही मृतक अनुज राम के कपड़े, ब्रश, गुड़ाखु पचरी में रखाये हुए मिले।

होली की दूसरे दिन परिवार में शोक की लहर

रंग का पर्व होली की जहां बीते दिन 14 मार्च शुक्रवार को खुशियां मनाया गया वही दूसरे दिन 15 मार्च को वार्ड क्रमांक 5 के साहू परिवार में शोक की लहर छा गयी है साहु परिवार के मुखिया अनुज राम साहू का नदी में डूब जाने से हुई मौत ने पूरे परिवार में शोक की लहर छा गयी

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS