लेटेस्ट न्यूज़
सरगुजा: तीन दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, टैब और नकदी समेत 20 हजार का सामान बरामद | बिलासपुर: तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा गया | सरगुजा: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार | थाना सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद; दो अलग-अलग मामलों में 1 नाबालिग सहित 5 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई | लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रामीण | उपमुख्यमंत्री साव से जनप्रतिनिधियों ने भेंटकर जाना कुशलक्षेम एवं नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा की |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

मोदी के नेतृत्व में दिल्ली बनेगी आदर्श राजधानी: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

दिल्ली के चुनाव में चला मोदी का मैजिक

मोदी के नेतृत्व में दिल्ली बनेगी आदर्श राजधानी: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू*

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाई दिल्ली विजय की खुशियां।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए दिन-रात काम करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हार्दिक बधाई के पात्र है।

दिल्ली चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मैजिक चला है, अब उनके नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी। आज दिल्ली सहित पूरे देशवासियों के मन में एक अलग उत्साह और सुकून है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। यह चुनाव एक संदेश है – देश की राजधानी दिल्ली में अब बदलाव आएगा। यह नई राजनीति की शुरुआत है, जिसमें भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं। हम अपनी पूरी ताकत से दिल्ली के लिए काम करेंगे ताकि दिल्लीवासियों के सारे सपने सच हो।

दिल्ली चुनाव में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को मिली थी अहम जिम्मेदारी

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिल्ली के चार विधानसभा में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिली थी और चारों विधानसभा प्रत्याशी को विजय मिली। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जिताने हेतु दिल्ली कार्यालय में बड़ी जनसभा की थी।

तोखन साहू ने अपने दिल्ली स्थित निवास पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेश शुक्ला के साथ दिल्ली विधानसभा के सभी विधानसभा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठके की थी। सीटों के प्रचार हेतु घर-घर जाकर कई छोटी और बड़ी सभाएँ की थी। झारखंड के बाद दिल्ली में भी केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के मेहनत का सार्थक परिणाम पार्टी को मिला है।

इन‌ चार‌ विधानसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री

तोखन साहू को जिम्मेदार मिली थी, जहां भारतीय जनता पार्टी को विजय मिली –

मॉडल टाउन से अशोक गोयल 13,415 वोटों से जीते हैं।

संगम विहार से  चंदन कुमार चौधरी 344 वोटों से जीते हैं।

मुंडका सीट से गजेंद्र द्राल 10,550 वोटों से जीते हैं।

नई दिल्ली सीट से प्रवेश साहिब सिंह 4,089 वोटों से जीते हैं।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS