लेटेस्ट न्यूज़
अवैध गांजा तस्करी:एक नाबालिग सहित 02 गांजा तस्करों को अवैध गांजा 22.700 किलोग्राम परिवहन करते दबोचा गया | छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और अनुशासन पर लिया गया बड़ा निर्णय | गांजा, ब्राउन शुगर व अन्य नशे का कारोबार एवं सेवन करने वाले नशे में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया पुलिस द्वारा | जिला मिनी 7 वर्ष एवम 9 वर्ष आयु शतरंज़ चैंपियनशिप में रुद्राक्ष शर्मा बने चैंपियन | मुक्तिधाम में लगाये गए वृक्षों को अज्ञात तत्व के द्वारा काटकर नुकसान पहुंचाया गया | चर्चित संगीता तिवारी हत्याकांड: आरोपी पति पवन तिवारी को आजीवन कारावास की सजा मिट्टी तेल डालकर आग लगाई थी |

RECENT POSTS

अवैध मादक पदार्थ गांजा 101.394 किलोग्राम का किया गया नष्टीकरण।

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जिला ब्यूरो- जितेंद्र पाठक

अवैध मादक पदार्थ गांजा 101.394 किलोग्राम का किया गया नष्टीकरण।
NCORD समिति के दिशा-निर्देशों के परिपालन हेतु मुंगेली कलेक्टर श्री राहुल देव (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) नष्टीकरण पर उपस्थित रहे।
मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे व्यापक अभियान में जप्तशुदा गांजा को इलेक्ट्रॉनिक तकनीक से किया गया नष्ट।

NCORD समिति के दिशा निर्देशों के परिपालन में दिनांक 30.01.2025 को अवैध मादक पदार्थ जप्तशुदा गांजा का नष्टीकरण किया गया है। मुंगेली में पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल द्वारा कार्यभार सम्हालने के पश्चात लगातार अवैध मादक पदार्थ बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है,

इसी अनुक्रम में जिले में कुछ माह से की गयी 11 कार्यवाहियों में दर्ज 11 प्रकरणों में 101.394 किलोग्राम गांजा, जिसमें 01 नग गांजा का पौधा जिसका वनज 2.778 किलोग्राम भी शामिल है जप्त किये गये थे, साथ ही नशीला इंजेक्शन 61 नग, एम्पुल 39 नग एवं निडिल (सूई) 30 नग जप्त कर भंडारण गृह में रखा गया था। उक्त जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थों को जिला मुंगेली कलेक्टर श्री राहुल देव (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की उपस्थिति में जिला स्तरीय औषधी निपटान समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, श्री राजेश जायसवाल जिला आबकारी अधिकारी मुंगेली तथा क्षेत्रिय अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर तथा पंचान की उपस्थिति में राजमिलिंग इंडस्ट्रीज, नांदघाट रोड, ग्राम कामता पोस्ट मुंगेली जिला मुंगेली के भटठी में विधिवत जलाकर एवं रोलर के माध्यम से नष्ट कर नष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न की गयी

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS