लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली पुलिस ने मंदिर चोरी के 02 प्रकरणों का किया खुलासा: 01 महिला और 01पुरुष से 1 लाख 75 हजार रूपये के आभूषण जप्त कर भेजा जेल | मुंगेली में वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत का 25 वाँ शहादत दिवस, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों को वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि   | मनियारी नदी में उफान : 19 वनग्रामों से जुड़ने वाली कारीडोंगरी पुलिया बाढ़ के चपेट में ! प्रशासन ने एहतिहातन किया बन्द… | मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश। | मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश | मुंगेली में अतिवृष्टि की चेतावनी के बीच ‘प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन’ राहत एवं सहायता के लिए बढ़ाया कदम |

RECENT POSTS

भक्त माता कर्मा के नाम से डाक टिकट जारी करने के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ चन्द्र‌शेखर चम्माकानी से मुलाकात किये

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मां कर्मा के नाम पर दो सप्ताह के भीतर जारी होगा डाक टिकट

बिलासपुर संभाग – आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री डॉ चन्द्रशेखर से मुलाकात कर माता कर्मा देवी के नाम से डाक टिकट जारी कराने के संदर्भ में मुलाकात किये । जहां श्री साहू ने संत शिरोमणि मां कर्मा के बारे में बतलाते हुए कहा कि भारतीय लोक देवताओं में एक प्रमुख देवी हैं, जिन्हें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड आदि प्रदेशों में शक्ति, समृद्धि, संतान, और स्वास्थ्य की देवी के रूप में पूजा जाता है। इन राज्यों के अतिरिक्त वह भारत के अन्य कई राज्यों में करोड़ों अनुयायियों की आस्था का केंद्र हैं। उनका जीवन और शिक्षाएं न केवल समाज बल्कि पूरे देश को एकता, प्रेम, और सेवा का संदेश देती हैं। वे इस कथन “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। “के पोषक हैं।

माता कर्मा देवी के अनुयायी क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से समाज में सत्य और अहिंसा के आदर्श स्थापित किए हैं। उनके उपदेश और कार्य समाज को एकता, समानता, और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित होने की शिक्षा देते हैं। वे भारतीय संस्कृति और परंपरा को संजोने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए उनका अनुयायी समाज अपने मेहनत, परिश्रम और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए प्रख्यात हैं। उनके कार्य एवं उपदेश मानवता की सेवा और समाज को संगठित करने के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। “धर्मेण हीनः पशुभिः समानः। “उनका मानना है। माता कर्मा देवी का योगदान न केवल समाज के उत्थान में है, बल्कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण में भी अद्वितीय है। उनके जीवन और शिक्षाओं की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया जाना समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय होगा। यह भारत की सांस्कृतिक विविधता और समाज के उत्थान में उनके योगदान को मान्यता प्रदान करेगा।

केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री डॉ चन्द्रशेखर ने केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू को दो सप्ताह के भीतर डाक टिकट जारी करने का भरोसा दिये है।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश।

मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश