लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के परिवार ने किया महाकुंभ मेले के लिए थैला और थाली भेंट

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

बिलासपुर – केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर के सांसद तोखन साहू की धर्मपत्नी लीलावती साहू, अनुज पोषण साहू एवं पुत्री हिमानी साहू ने मुंगेली जिला प्रचारक मोहन साहू , पर्यावरण प्रांत संयोजक अक्षय अलकरी को एक थाली – एक थैला अभियान के तहत परिवार की ओर से थैला और थाली भेंट कीं।‌ 12 साल में एक बार होने वाला महाकुंभ मेला आगामी 13 जनवरी से प्रयागराज में होगा। इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए पहुंचने वाले हैं। कुंभ मेले के दौरान गंगा के तट पर कचरा ना फैले इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर एक थैला-एक थाली अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत छत्तीसगढ़ से एक लाख थैले एवं थाली भेजने की तैयारी है। जब श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए पहुंचेंगे तो उन्हें यह दिया जाएगा ताकि वे भोजन के लिए थाली का इस्तेमाल करें और डिस्पोजेबल वस्तुओं को थैले में ही संग्रहित करें। गंगा के तट पर हजारों टन कचरा जमा होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए संघ ने एक थैला-एक थाली अभियान चलाया है। जब श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए पहुंचेंगे तो उन्हें यह दिया जाएगा ताकि वे भोजन के लिए थाली का इस्तेमाल करें और डिस्पोजेबल वस्तुओं को थैले में ही संग्रहित करें। कपड़े के थैले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रिंट कराया गया है। इस अभियान में विदेश में रहने वाले सनातनी भी अपना योगदान दे रहे हैं।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS